'और कितना बूढ़ा होना है...', पत्नी शूरा के साथ अरबाज खान ने फोटो शेयर कर लिखी ऐसी पोस्ट, लोग ने उड़ाया मजाक

Shura Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान ने हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी। अब शादी के बाद उन्होंने अपनी बेगम का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शूरा खान को बर्थडे विश करते हुए अरबाज खान ने प्यार भरा पोस्ट साझा किया।

अरबाज की पत्नी शूरा खान अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अरबाज प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। फोटो में दोनों एकसाथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। जन्मदिन पर फोटो शेयर करते हुए अरबाज खान ने लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा।

arbaaz khan

अरबाज खान ने शूरा बर्थडे विश करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'मेरी प्यारी शूरा तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं... मुझे कोई इतना स्माइल नहीं करवाता, जितना तुम मुझे करवाती हो। आप मेरे जीवन की रोशनी हो। मैं तुम्हारे साथ बड़ा होना चाहता हूं। ऊप्स.. बड़ा नहीं बूढ़ा.. बहुत बूढ़ा... जब यूनिवर्स हम दोनों को एक साथ लेकर आया तो ये मेरा साथ होने वाली सबसे अच्छी चीज थी।'

अरबाज ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'जब मैं तुम्हारे साथ पहली बार डेट पर गया था, तो मुझे तभी पता चल गया था कि मैं तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी बिता सकता हूं। आप मुझे अपनी ब्यूटी और दयालुता से हमेशा हैरान कर देती हो। मैं रोज ये बात याद करता हूं जब मैंने आपके लिए कबूल है कहा था। ये शब्द मेरी लाइफ के सबसे अच्छे शब्द थे जो मैंने आपके लिए कहे थे। आई लव यूं।'

बता दें कि, 24 दिसंबर 2023 को अरबाज खान और शूरा खान ने गुपचुप शादी की थी। ये शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर में हुई थी। जिसमें परिवार के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। शूरा से पहले अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे। लेकिन साल 2022 में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+