Arbaaz Khan का सौतेली मां हेलेन के साथ कैसा है रिश्ता? एक्टर बोले- 'उन्होंने हमे कभी अलग...'

अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनकी फैमिली अभी भी एक साथ रहना पसंद करती है। इसके अलावा उन्होंने सौतेली मां हेलेन के साथ रिश्ते पर भी खुलकर बात की।

Arbaaz Khan Relationship With Helen: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का काफी बड़ा परिवार है। वह हर त्योहार में एकसाथ नजर आते हैं। भले ही सलीम खान की दो पत्नियां हैं लेकिन फिर भी पूरा परिवार में काफी प्यार है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान सलीम खान के बेटे अरबाज खान ने अपनी सौतेली मां हेलेन संग रिश्ते पर खुलकर बात की।

अरबाज खान ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में हेलेन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, 'हेलेन आंटी ने कभी भी हमें अलग करने की कोशिश नहीं की। यहां तक कि मेरे पिता ने कभी हम पर हेलेन आंटी को नहीं थोपा। मेरे पिता जानते थे कि उनके बच्चों के लिए उनकी मां कितनी जरुरी है। वहीं हेलेन आंटी भी जानती थी कि उनका अपना परिवार, पत्नी और बच्चे हैं और वह उसमें इंटरफेयर नहीं करेगी।"

Helen

अरबाज खान ने आगे बताया कि पिता सलीम खान की दूसरी शादी को स्वीकार करना उनकी मां के लिए काफी कठिन था। लेकिन इन सबके बावजूद बाकी चीजों को उन्होंने अहमियत दी और वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं। अरबाज ने कहा कि आज के वक्त में भी उनका परिवार अटूट है। आज भी मेरे पिता मेरा मां का हाथ पकड़कर बैठते हैं। दोनों को इस तरह से आज भी साथ देखकर हमें खुशी मिलती है।

आपको बता दें कि सलीम खान की पहली पत्नी का नाम सलमा है। जिनसे उनके चार बच्चे हैं- सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और बेटी अलवीरा अग्निहोत्री हैं। इसके बाद सलीम ने बिना पहली पत्नी को तलाक दिए साल 1981 में दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन से शादी कर ली थी। लेकिन दोनों के अपने बच्चे नहीं हैं इसलिए उन्होंने अर्पिता खान को गोद ले लिया था। कहा जाता है कि, सलमा और हेलेन एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। यही वजह है कि आज भी खान परिवार एकसाथ रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+