'सलमान खान कब करने वाले हैं शादी?' जवाब देते हुए अनिल कपूर ने डेट पर कही बड़ी बात
मुंबई, 16 सितंबर: सुपरस्टार सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान के टॉक शो 'पिंच' का दूसरा सीजन जारी है। इस शो का फॉर्मेट कुछ ऐसा है कि जो भी यहां गेस्ट सेलिब्रेटी आता हैं, उससे अरबाज खान सोशल मीडिया पर किए जाने वाले ट्वीट्स के आधार पर सवाल करते हैं, जिसमें कई ट्रोल्स भी शामिल होते हैं, जिसका गेस्ट बड़े ही फनी या अपने ही अंदाज में आंसर देते हैं। हाल ही में इस टॉक शो का हिस्सा अनिल कपूर बनें, जिन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही सलमान खान की शादी पर भी अनिल ने रिएक्शन दिया।

'पिंच' सीजन 2 में अनिल कपूर
बॉलीवुड में 64 साल की उम्र में भी यंग दिखने वाले एक्टर अनिल कपूर हाल ही में अरबाज खान के चैट शो 'पिंच' सीजन 2 में दिखे, जहां उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोल्स के बारे में बड़े ही बेबाकी से अपना जवाब दिया। इस दौरान अनिल कपूर ने सलमान खान की शादी पर भी ऐसा रिएक्शन दिया, जिससे सलमान के फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी।

सलमान खान की शादी कब होगी?
दरअसल, शो के दौरान एक सवाल पर अरबाज ने अनिल कपूर से सलमान खान की शादी के प्लान के बारे में पूछ लिया। अरबाज ने अनिल से पूछा कि सलमान खान की शादी कब होगी? जिसके जवाब में अनिल ने कहा कि सलमान के बारे में आपको पता होगा, आप भाई है, घर पर बातचीत तो होती होगी, जिस पर अरबाज ने कहा कि अरे थक गए है यार, जिसके बाद अनिल कपूर ने कहा कि वो खुद ही जवाब नहीं देता।

फैंस को अनिल कपूर की सलाह
वहीं जब उनसे सोशल मीडिया की पावर और अपने फैंस के लिए सलाह देने के लिए कहा तो एक्टर ने बताया कि मेरी सलाह है कि सोशल मीडिया का पॉजिटिव यूज करें, क्योंकि यह प्यार और पॉजिटिव मैसेज फैलाने का प्लेटफॉर्म है। इसे निगेटिविटी के लिए यूज न करें और सनसनीखेज के लिए इसका फायदा ना उठाएं। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि जब आपको किसी मुद्दे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो आप उस पर रिएक्शन क्यों करते हैं? चुप रहना और अपने काम पर ध्यान देना बेहतर है।

अपनी फिटनेस पर अनिल का बयान
वहीं 64 साल में भी इतने यंग दिखने पर एक्टर ने कहा कि भगवान की कृपा से उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। चाहे वो करियर का हो या पारिवारिक या फिर फाइनेंश्ली। ये मदद करता है कि आप कैसे नजर आते हैं। अनिल ने कहा कि वैसे तो हर कोई उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लेकिन वो भाग्यशाली रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर अगली बार जग जुग जीयो में दिखाई देंगे। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन, नीतू सिंह और कियारा आडवाणी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications