कैसे 25 साल छोटी शूरा के प्यार में पड़े अरबाज खान? डेटिंग को लेकर खोला राज, कहा- 'हम 7-8 साल से...'
Arbaaz Khan Shura Khan Love Story: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे। हर किसी को लगने लगा था कि दोनों शादी करने का प्लान कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
साल 2017 में अरबाज खान का मलाइका अरोड़ा से तलाक हुआ था। इसके बाद वह जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों को कई बार डिनर पार्टी और एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया। लेकिन ये कपल कब अलग हुआ इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

जब अरबाज खान ने शूरा खान के साथ पिछले साल 2023 में चोरी-छुपे शादी की तो इस खबर से फैंस काफी हैरान थे। क्योंकि सभी को लगने लगा था कि वह जॉर्जिया के साथ शादी करने का प्लान कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म पटना शुक्ला के प्रमोशन के दौरान अरबाज खान ने खुलासा किया कि वह कब और कैसे शूरा से मिले और दोनों ने कब डेटिंग शुरू की।
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अरबाज खान ने बताया कि वह लगभग पिछले 7-8 साल से शूरा को जानते हैं। शूरा काफी समय से रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट रही हैं और दोनों एकसाथ काम कर रहे हैं। शूरा से पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट के दौरान हुई थी। लेकिन तब दोनों के बीच खास बातचीत नहीं थी।
अरबाज खान ने कहा कि, 'शूटिंग के सेट पर मैं शूरा से मिला वो अपना काम करती थीं और मैं अपना काम करता था। हमारी बस रवीना टंडन को लेकर बात होती थी कि उनके बाल ठीक कर दो, ड्रेस ठीक कर दो, ये कर दो हैला हॉय बस यही सब और कुछ भी नहीं।'
अरबाज खान ने आगे बताया कि कैसे शूरा खान से उनकी बातचीत और ज्यादा बढ़ने लगी। एक्टर ने कहा, "एक बार फिल्म खत्म होने के बाद हम रैपअप पार्टी में मिले। उसके बाद हमारी मुलाकातें होने लगीं। लोग इस बात से सरप्राइज हुए कि हम काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि इसके बावजूद इस बारे में किसी को नहीं पता चला। यहां तक कि हम दोनों डेट पर भी जाते थे और मैं कई बार शूरा को छोड़ने गया हूं लेकिन वहां कोई पैपराजी नहीं होते थे। डेटिंग के दौरान हमें कभी भी पैपराजी ने स्पॉट ही नहीं किया।"
बता दें कि, अरबाज खान ने पिछले साल 25 दिसंबर 2023 को शूरा खान से दूसरी शादी की थी। जो कि बहन अर्पिता खान के घर पर हुई थी। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म पटना शुक्ला में नजर आएंगे। जो कि, 29 मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications