Arbaaz Khan और मलाइका अरोड़ा का हुआ था महंगा तलाक, एक्टर को देनी पड़ी थी मोटी रकम

Arbaaz And Malaika Divorce: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान हमेशा से अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे। साल 1998 में उनका दिल मलाइका अरोड़ा पर आया और दोनों ने शादी कर ली। एक वक्त था जब दोनों की बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी थी। लेकिन दोनों की शादी केवल 19 साल तक चली और साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक के बाद भी काफी सुर्खियों में रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तलाक के बदले मलाइका को अरबाज ने कितनी मोटी रकम दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने तलाक के बदले 10 करोड़ की मांग की थी। लेकिन अरबाज ने उन्हें इससे ज्यादा एलिमनी दी।

Malaika Arora

जानकारी के मुताबिक, मलाइका 10 करोड़ से कम एलिमनी के लिए तैयार नहीं थीं। जिसके बाद अरबाज खान ने एक्ट्रेस की डिमांग से ज्यादा उन्हें पूरे 15 करोड़ रु. की एलिमनी दी। हालांकि बाद में एक्ट्रेस के वकील ने इन खबरों को नकारा और इसे फर्जी बताया। बता दें कि, मलाइका और अरबाज का बेटा अरहान खान है जिसकी दोनों मिलकर पैरेंटिंग कर रहे हैं।

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं और उन्होंने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया। कपल ने अपने रिलेशनशिप को साल 2021 में ऑफिशियल किया था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया।

वहीं बात करें अरबाज खान की तो मलाइका से तलाक के बाद उनकी लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी आईं। दोनों ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट किया। लेकिन हाल ही में जॉर्जिया ने अपने ब्रेकअप पर कंफर्म किया। इस बीच 24 दिसंबर को अरबाज खान ने 56 साल की उम्र में मेकअप आर्टिस्ट शोरा खान से शादी कर ली। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+