विल स्मिथ के ऑस्‍कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने पर एआर रहमान बोले- 'कभी-कभी ऐसी चीजें...

मुंबई, 26 अप्रैल: द कपिल शर्मा शो में जल्‍द ही ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान नजर आने वाले हैं। शो के हालिया एपिसोड के दौरान एआर रहमान विल स्मिथ-क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाले कांड पर रिएक्‍शन देते नजर आएंगे। मालूम हो 27 मार्च को आयोजित ऑस्कर 2022 में, विल स्मिथ ने लाइव समारोह के दौरान क्रिस रॉक को थप्‍पड़ मारकर सभी को चौंका दिया था। इस घटना के एक महीने बाद अब ऑस्कर विनर रहे संगीतकार एआर रहमान ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

 हीरोपंती 2 के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे एआर रहमान

हीरोपंती 2 के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे एआर रहमान

बता दें ऑस्कर 2022 के मंच पर विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने से पूरा शोर पूरी दुनिया ने सुना। यह इतना अचानक हुआ कि लोग हतप्रभ रह गए जबकि कई लोगों ने इस घटना की आलोचना की। क्रिस को ऑस्कर से भी एक दशक के लिए बैन भी कर दिया गया है। अब एआर रहमान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। द कपिल शर्मा शो में ये कलाकार अपनी फिल्म हीरोपंती 2 का प्रचार करने के लिए कॉमेडी शो में आए थे। टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अहमद खान के साथ ऑस्कर विजेता संगीतकार हाल ही में द कपिल शर्मा शो में अतिथि बन कर पहुंचे।

रहमान ने थप्‍पड़ कांड पर बोली ये बात

रहमान ने थप्‍पड़ कांड पर बोली ये बात

एपिसोड के दौरान शो के होस्‍ट कपिल शर्मा ने एआर रहमान को विल स्मिथ की एक तस्वीर दिखाई और विवादास्पद घटना पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया। उन्होंने जवाब दिया, "वह (विल स्मिथ) sweetheart हैं। वह एक अच्छे इंसान हैं। कभी-कभी ऐसी चीजें हो जातीहैं।"

ऑस्कर 2022 में स्मिथ ने क्रिस रॉक को कब मारा थप्‍पड़?

ऑस्कर 2022 में स्मिथ ने क्रिस रॉक को कब मारा थप्‍पड़?

क्रिस रॉक 94वें अकादमी पुरस्कार देने वालों में एक थे। अवार्ड देते समय उन्होंने विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया जो जीआई जेन 2 की तरह लग रही थी। जिस पर विल स्मिथ अपना आपा खो बैठे, मंच पर उठे और उन्हें जोर से तमाचा मारा। फिर वो अपनी सीट पर गएऔर क्रिस पर चिल्लाए। स्मिथ ने कहा, "मेरी पत्नी का नाम अपने च ***** मुंह से दूर रखो।" इस घटना को देख सेलेब्रिटीज हैरान रह गए। Disney+ Hotstar की लाइव-स्ट्रीमिंग भी कुछ देर के लिए रोक दिया गया।। फैंस ये सोच में पड़ गए कि हैरान रह गए कि यह घटना स्क्रिप्टेड थी या असली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+