शादी के 18 साल बाद पैरेंट्स बने अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी, बताया 50 की उम्र में पिता बनने का सुख

Apurva Agnihotri and Shilpa Saklani: शादी के 18 साल बाद एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी पहली बार पैरेंट्स बने हैं। उनके घर पर एक बहुत ही प्यारी बेटी ने जन्म लिया है।

apurva agnihotri

Apurva Agnihotri and Shilpa Saklani: इन दिनों बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में पैरेंट्स बनने की खबर सबसे ज्यादा आ रही है। गत नवंबर महीने में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बिपाशा बसु के घर पर बेटियों ने जन्म लिया है। वहीं टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने भी अपनी पहली डिलीवरी के 7 महीने के अंदर ही एक और बेबी को जन्म दिया है। अब एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी भी पैरेंट्स बने हैं। उनके घर पर भी बेटी के रूप में खुशियां आई हैं। आपको बता दें कि टीवी के मशहूर सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी शादी के 18 साल बाद पैरेंट्स बने हैं।

अपूर्व और शिल्पा बने पैरेंट्स

अपूर्व और शिल्पा बने पैरेंट्स

इससे पहले अप्रैल, 2022 में टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और उनके पति एक्टर गुरमीत चौधरी शादी के 11 साल बाद पैरेंट्स बने थे। इसके बाद इसी साल देबिना ने एक दूसरी बेटी को भी जन्म दिया है। वहीं अब अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी भी एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। बेटी की तस्वीर शेयर कर दोनों इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि अपूर्व और शिल्पा की शादी साल 2004 में हुई थी। अब इसके 18 साल बाद गत 2 दिसंबर को कपल ने पैरेंट्स बनने की खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। वहीं 2 दिसंबर को ही अपूर्व अग्निहोत्री का बर्थडे भी है। अपूर्व ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ा सा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- ऐसे ही, यह जन्मदिन मेरे जीवन का सबसे खास जन्मदिन बन गया क्योंकि भगवान ने हमें सबसे खास, अविश्वसनीय, अद्भुत, चमत्कारी गिफ्ट के साथ आशीर्वाद दिया है। बहुत आभार और अपार खुशी के साथ शिल्पा और मैं अपनी प्यारी बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री से आपको मिलवा रहे हैं। कृपया बेटी पर प्यार और आशीर्वाद बरसाएं। ओम नमः शिवाय।

लोगों ने बेटी ईशानी पर लुटाया प्यार

अपूर्व ने कई तस्वीरों को मिलाकर एक वीडियो बनाया है और उसे फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह और शिल्पा बेटी के साथ अलग-अलग पोज देते दिखाई दे रहे हैं। कभी वह उसे चूम रहे हैं तो कभी उस पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। अपूर्व के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के लोगों ने भी दोनों को जमकर बधाइयां दी हैं। एक्टर राजेश खट्टर ने लिखा है- वाह... बहुत बधाई मेरी जान। हमारी तरफ से ईशानी को खूब सारा प्यार और यूवान खट्टर की तरफ से एक जादू की झप्पी।

शादी के 18 साल बाद बने पैरेंट्स

वहीं अपूर्व के बहुत अच्छे दोस्त करणवीर बोहरा ने लिखा है- आप भी पेरेंट्स बन गए। वाह। मजा आ गया। वहीं अपूर्व और शिल्पा को शादी के 18 साल बाद पहली बार पैरेंट्स बनने पर डेलनाज ईरानी, किश्वर मर्चेंट और कुशाल टंडन समेत कई कलाकारों ने बधाई दी है। सभी ने बेटी ईशानी पर अपना प्यार बरसाया है।

अर्पूव और शिल्पा की लव स्टोरी

जानकारी के अनुसार अपूर्व की उम्र 50 साल है, वहीं उनकी पत्नी शिल्पा भी 40 साल की हो चुकी हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और फिर ये दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। शिल्पा ने एक इंटरवव्यू में बताया था कि जब उन्होंने अपूर्व को पहली बार फिल्म परदेश में देखा था, तभी उन्हें उनसे प्यार हो गया था। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 24 जून 2004 में देहरादून में शादी कर ली थी। दोनों टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 में भी नजर आए थे। इसके अलावा दोनों डांस रिएलिटी शो नच बलिए सीजन 1 में हिस्सा ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+