Apoorva Mukhija को मिली एसिड अटैक की धमकी, पोस्ट में दिखा ऐसा टॉर्चर, जानें मामला?
Apoorva Mukhija: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा 'इंडियाज गॉट लैटेंट' कंट्रोवर्सी में फंसने के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस विवाद के बाद से वह सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। अब दो महीने बाद अपूर्वा मुखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला पोस्ट शेयर किया है।
अपूर्वा मुखीजा का लेटेस्ट पोस्ट
अपूर्वा मुखीजा के नए पोस्ट ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। दरअसल पिछले दो महीने से अपूर्वा मुखीजा ने जो टॉर्चर झेला है, उसके स्क्रीनशॉट्स उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में शेयर किया है। अपूर्वा ने लोगों को ये भी बताया है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

रेप और एसिड अटैक की मिल रही धमकी
अपूर्वा मुखीजा ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर रेप और एसिड अटैक की धमकी दी जा रही है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने करीब दो महीने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट हटा दिए थे।
पोस्ट में दिखा 2 महीने का टॉर्चर
'द रिबेल किड' के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट करीब 2 महीने बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट की पहली स्लाइड में उन्होंने लिखा है- ट्रिगर वार्निंग: इस पोस्ट में एसिड अटैक, जान से मारने की धमकियां और रेप की धमकियां शामिल हैं। इसके बाद 19 स्लाइड हैं, जिनमें अपूर्वा मुखीजा को एसिड अटैक, रेप और मौत की धमकियां देने वाले स्क्रीनशॉट्स दिखाई दे रहे हैं। ये स्क्रीनशॉट्स अपशब्दों से भरे हुए हैं।
पोस्ट में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था
-अपूर्वा मुखीजा ने अपनी पोस्ट में जो स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, उनमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उन्हें धमकियां भी दी गई हैं। कुछ कमेंट्स में लिखा है- मां बाप ने कुछ सिखाया नहीं क्या तुझे। वहीं एक शख्स ने लिखा है- तुम्हे शर्म आनी चाहिए। आपको बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपूर्वा ने कैप्शन में लिखा है- और ये 1 फीसदी भी नहीं है।
-वहीं 2 महीने बाद पहला पोस्ट शेयर करने के बाद अपूर्वा मुखीजा ने दूसरी पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- कहानीकार से कहानी को दूर मत करो। अपूर्वा के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
क्यों विवाद में फंसी थीं अपूर्वा मुखीजा?
-आपको बता दें कि अपूर्वा मुखीजा को समय रैना के पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में एक बड़े विवाद का सामना करना पड़ा था। इस विवाद के चलते उनकी जमकर आलोचना भी हुई थी।
-सिर्फ इतना ही नहीं इस विवाद के बाद समय रैना, रणवीर अल्लाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखीजा के खिलाफ भी एफआईआर भी दर्ज हुई है। विवाद के काफी बढ़ जाने के बाद ही अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम से सभी को अनफॉलो कर दिया था। इसके अलावा सभी पोस्ट भी डिलीट कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications