'प्यार फैलाएं नफरत नहीं' विवादों के बीच रैपर शुभ का कैंसिल हुआ इंडिया टूर, सिंगर एपी ढिल्लों ने दिया रिएक्शन
पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह ने भारत के मैप से छेड़खानी कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। जिसके बाद अब उनका भारत टूर भी कैंसिल हो गया। अब इस मामले में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का रिएक्शन सामने आया है।
AP Dhillon On Shubh Controversy: भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद के बीच पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह ने एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। कनाडा में रह रहे सिंगर ने बीते दिनों भारत के नक्शे के साथ छेड़खानी की। सिंगर ने मैप से जम्मू-कश्मीर और पंजाब को हटा दिया था। जिसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनका विरोध कर रहे हैं। इन सभी विवादों के बीच सिंगर ने अपना भारत का टूर कैंसिल कर दिया है। जिसके बाद पॉपुलर सिंगर एपी ढिल्लों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया।
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने शुभ का बिना नाम लिए शांति की अपील की। सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं सभी सोशल मेनिया से दूर रहने की कोशिश करता हूं, क्योंकि यह मेरे लिए साफ है कि चाहे मैं कुछ भी कहूं या करूं, ये एक खोया हुआ कारण है कोई, कहीं न कहीं अपने हिसाब से कहानी को घुमा रहा है और ज्यादा डिवीजन पैदा कर रहा है।'

एपी ढिल्लों ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'एक कलाकार के तौर पर मुझे अपनी कला पर ध्यान देना पसंद है। हर किसी के इमोशन्स को ध्यान में रखने की कोशिश करता हूं। लेकिन यह ऐसा प्वाइंट पर पहुंच गया है जहां हमें अनजाने में और ज्यादा डिवीजन को बढ़ावा देने के डर से अपने हर कदम का दोबारा और तीन बार अनुमान लगाना पड़ता है।'
एपी ढिल्लों आगे लिखते हैं कि, 'स्पेशल इंटरेस्ट और पॉलीटिकल ग्रुप अपने एंजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए हमारी इमेज को मोहरे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम ऐसी कला बनाने की कोशिश करते हैं जो लोगों की मदद कर सके फिर चाहे उनका रंग, नस्ल, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग कुछ भी हो। प्यार बांटे न कि नफरत। आइए अपने लिए सोचना शुरू करें और नफरत भरे इंफ्लूएंस को अपने विचारों पर हावी न होने दें। हम सब हमेशा से एक हैं।' एपी ढिल्लों के इस पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, पंजाबी सिंगर शुभ साल 2015 से कनाडा में रह रहे हैं। उनको लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का नक्शा शेयर किया। जिसमें से जम्मू-कश्मीर और पंजाब गायब थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'सेव पंजाब'। हालांकि बाद में सिंगर ने इस तस्वीर को हटा दिया था लेकिन सिंगर को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने अनफॉलो करना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications