क्या दूसरे बेबी के बाद अनुष्का शर्मा एक्टिंग को कह देंगी अलविदा? एक्ट्रेस का ये है फ्यूचर प्लान, VIdeo Viral
अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका के पैदा होने के बाद सेलेक्टिव फिल्में ही की हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बताती हैं कि दूसरे बेबी के बाद वह फिल्मों में काम करेंगी या नहीं।
Anushka Sharma Old Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही अब कम फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन वह अक्सर खूब सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसी अफवाह है कि अनुष्का और विराट कोहली अपना सेकंड बेबी प्लान कर रहे हैं। यह खबर आते ही सोशल मीडिया वायरल हो गई।
अनुष्का शर्मा को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया जिसमें लोगों ने उनका बेबी बंप नोटिस किया। तभी से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही दूसरे बेबी को जन्म देने वाली हैं। हालांकि इस पर अनुष्का और विराट की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आय़ा। इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बताती हैं कि सेकंड बेबी के बाद वह फिल्मों में काम करेंगी या नहीं।

दरअसल, ये वीडियो सिमि ग्रेवाल के शो मोस्ट डिजायरेबल का है। जिसमें अनुष्का शादी के महत्व के बारे में बात करती हैं। साथ ही बताती हैं कि उनका सेकंड बेबी होने के बाद क्या प्लान है। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि, मेरे लिए शादी बहुत जरूरी है। मैं शादी करना चाहती हूं और बच्चे भी चाहती हूं। और जब मेरी शादी हो जाएगी, तो मैं काम नहीं करूंगी।' ऐसे में माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह सकती हैं।
बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विरा कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। इसके बाद एक्ट्रेस की फिल्म जीरो साल 2018 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं चली लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया। शादी के डेढ़ साल बाद 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया। तब से अनुष्का किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
अनुष्का शर्मा अब फिल्म जीरो के बाद चकदा एक्सप्रेस से स्क्रीन पर वापसी करेंगी। इस फिल्म में वह झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। एक्ट्रेस ने बहुत पहले ही फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली। लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। खबर है कि, ये फिल्म ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications