Anushka Sharma की इन बोल्ड फोटोज पर दिल हार बैठे फैन्स, विराट ने दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को करण जौहर की पार्टी में स्पॉट किया गया था, जहां अनुष्का ब्लैक कलर के आउटफिट में खूबसूरत दिख रहीं थीं।

मुंबई, 26 मई : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद अभिनेत्री अब फिर काम पर लौट चुकीं हैं और आय दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को करण जौहर की पार्टी में स्पॉट किया गया था, जहां अनुष्का के लुक्स को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस दौरान अनुष्का ने फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस काफी हॉट और सिजलिंग अवतार में नजर आ रहीं हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

अनुष्का ने अपने हॉट लुक की इन तस्वीरों को फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। फोटोज को कैप्शन देते हुए अनुष्का ने लिखा 'मेरे सोने के समय से दो घंटे ज्यादा बीत गए हैं लेकिन मैं अच्छी लग रही हूं।' इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट में अपनी प्रतिक्रियाएं देकर बेशुमार प्यार भी बरसा रहे हैं।

यूजर्स ने पूछे सवाल

यूजर्स ने पूछे सवाल

अनुष्का ने जैसे ही अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर कीं, फैंस एक्ट्रेस की फोटोज पर लाइक और कमेंट्स कर जमकर प्यार बरसाने लगे। फैंस ने अनुष्का की फोटो को लेकर सवाल पूछते हुए लिखा- 'कोहली भाई ऐसी ड्रेस के लिए कुछ नहीं बोलते क्या?' इसके अलावा कई यूजर्स अनुष्का की खूब तारीफ करते नजर आए।

करण जौहर की पार्टी में खूबसूरत दिखीं अनुष्का

करण जौहर की पार्टी में खूबसूरत दिखीं अनुष्का

25 मई की शाम करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार्स करण की इस खुशी में शामिल हुए। इस दौरान अनुष्का शर्मा बेहद ही ग्लैमरस और खूबसूरत लुक में पार्टी में नजर आईं।

ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर

करण की पार्टी के लिए अनुष्का ने ब्लैक आउटफिट को चुना। ब्लैक कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस कहर ढा रहीं थीं। इस हाई स्लिट ड्रेस में फ्रंट कट आउट डिजाइन था, जिससे अनुष्का का लुक और भी ज्यादा सेक्सी लग रहा था। इसके साथ ही अनुष्का ने गोल्डन ब्रेस्लेट्स, मेसी हेयर और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

दिल हार बैठे विराट

दिल हार बैठे विराट

अनुष्का की इन खूबसूरत तस्वीरों पर रिएक्शन देने से विराट कोहली खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने एक्ट्रेस के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'wow' इसके साथ ही विराट ने कई हार्ट इमोजी भी बनाए। विराट के साथ-साथ अनुष्का के इन फोटोज को फैंस का भी भरपूर प्यार मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+