मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने छोड़ी फिल्में, अब पैरेंट बनने के दबाव पर बोलीं एक्ट्रेस

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस साल दूसरी बार माता-पिता बने। एक्ट्रेस के बेटे अकाय का जन्म लंदन में हुआ। हालांकि कपल ने अब तक अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया।

लंदन में बेटे को जन्म देने के बाद कई महीनों बाद अनुष्का शर्मा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने पहली बार पैरेंटिंग पर खुलकर बात की। साथ ही ये भी बताया कि परफेक्ट पैरेंट बनने का कितना ज्यादा प्रेशर होता है।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने कहा कि, 'परफेक्‍ट माता-पिता बनने का प्रेशर बहुत ज्यादा होता है। लेकिन हमें ये समझते हैं कि 'हम परफेक्‍ट नहीं है और इसमें कुछ गलत नहीं है। हो सकता है कि हम कुछ चीजों को लेकर शिकायत करें, और इन बातों को अपने बच्‍चों के सामने कहने में कुछ गलत नहीं है। ताकि उन्‍हें भी पता चले कि उनके माता-पिता भी गलती करते हैं।'

अनुष्का शर्मा का मानना है माता-पिता पर अलग तरह का दबाव होता है। बच्चों के सामने खुद की गलती मानने पर एक्ट्रेस ने जोर दिया और कहा कि अगर हम अपनी गलती मानेंगे तो उन पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। बच्चों पर अक्सर अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने का अलग प्रेशर रहता है।

अनुष्का शर्मा ने ये भी खुलासा किया कि मां बनने के बाद उनकी सोशल लाइफ काफी कम हो चुकी है। वह अब बहुत कम लोगों से मिलना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'अब ऐसे ही लोगों के साथ हैंगाउट करती हूं, जो ऐसा ही करते हैं, पर ऐसे बहुत कम लोग हैं।'

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। मां बनने के बाद अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। साल 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ था और अब वह 2 बच्चों की मां हैं। अनुष्‍का एक बार फिर अपनी फिल्‍म "चकदा एक्सप्रेस" से जल्द ही स्क्रीन पर वापसी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Anushka Sharma Diet: कुछ ऐसा है अनुष्का शर्मा का डाइट चार्ट, जान लें क्या खाती हैं एक्ट्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+