अनुष्का शर्मा ने शुरू की फिल्म 'चकदाह एक्सप्रेस' की शूटिंग, महिला क्रिकेट के बारे में कही ये बड़ी बात
अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'चकदाह एक्सप्रेस' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अनुष्का, भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
मुंबई, 30 मईः बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदाह एक्प्रेस' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा को फिल्म मेकर करण जौहर की 50वें जन्मदिन के बर्थडे पार्टी में देखा गया था। वह ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारफें हो रही थी। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म 'चकदाह एक्सप्रेस' को लेकर लगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इतना ही नहीं खबर है कि अनुष्का ने फिल्म चकदाह एक्सप्रेस की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अनुष्का, भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

महिला क्रिकेटर बनी हैं अनुष्का
आपको बता दें कि बता दें अनुष्का शर्मा इस फिल्म के जरिए काफी समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। हालांकि वह अपने प्रोडक्शन हाउस के तले कई फिल्में और सीरीज प्रोड्यूस कर रही थीं। एक प्यारी बेटी की मां बनने देने के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। वहीं, फैंस को भी अनुष्का की वापसी और उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म एक महिला क्रिकेटर पर आधारित है जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा गिफ्ट साबित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का इस फिल्म की शूटिंग के लिए 30 दिनों तक लंदन में रहेंगी।
चुनौतियों से भरा है ये किरदार
जानकारी के मुताबिक फिल्म में झूलन गोस्वामी के चुनौतीपूर्ण और प्रेरणात्मक सफर को बखूबी दर्शाया गया है। इतना ही नहीं, जब अनुष्का ने फिल्म की अनाउंसमेंट की थी तब उन्होंने एक नोट भी शेयर किया था जिसमें लिखा था- ये फिल्म मेरे लिए बहुत ही स्पेशल है क्योंकि इसमें त्याग की एक कहानी बताई गई है। चकदाह एक्सप्रेस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित है। जिस समय झूलन गोस्वामी ने ये फैसला लिया था कि वह क्रिकेटर बनेंगी और भारत को दुनिया में अलग पहचान दिलाएंगी, उस वक्त महिलाओं के लिए ये सोचना भी बड़ी बात थी कि वे खेल में हिस्सा ले सकती हैं। इसमें उनकी जर्नी और महिला क्रिकेट के बारे में बताया जाएगा।
ओटीटी पर होगी रिलीज
अनुष्का ने बताया कि वह काफी समय बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं जिसकी वजह से वह नर्वस फील कर रही थीं। अनुष्का ने बताया था कि फिल्म की शुरुआती दौर की शूटिंग के दौरान वो अपनी फिजिकल स्ट्रेंथ को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थीं। जब उन्होंने इस पर काम शुरू किया, तो वह काफी डरी हुई थीं क्योंकि बेटी को जन्म देने के बाद वह खुद को फिजिकली वीक महसूस कर रही थीं। आपको बता दें कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications