बेटी वामिका की तस्वीर खींचने पर भड़कीं Anushka Sharma, मीडिया हाउस को सुनाई खरी-खोटी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की तस्वीर एक मीडिया हाउस ने शेयर की थी। जिसके बाद अनुष्का ने मीडिया हाउस को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
मुंबई, 15 जून: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐेसे कईं स्टार्स हैं जो कि, अक्सर अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती हैं। साथ ही वह मीडिया से भी उनकी फोटोज शेयर करने से मना करती हैं। लेकिन, इस बीच बेटी की तस्वीरों को लेकर अनुष्का शर्मा ने मीडिया हाउस को खरी खोटी सुना दी।

वायरल हुई अनुष्का की बेटी की तस्वीर
दरअसल, जब मीडिया हाउस ने जब ये तस्वीर ली तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। जिसके बाद से वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वामिका का चेहरा साफ नजर आ रहा है। जिसे मंगलवार को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया गया। वामिका की ये तस्वीर देखने के बाद मां अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर अपना गुस्सा जाहिर किया।
पोस्ट देख भड़कीं अनुष्का
अनुष्का शर्मा ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मीडिया हाउस को लगता है कि वो माता-पिता से ज्यादा अच्छा जानते हैं कि उनके बच्चे के लिए क्या बेहतर है, क्योंकि कई बार रिक्वेस्ट किए जाने के बाद भी वह फोटो क्लिक कर रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं। दूसरे मीडिया हाउस और पैपराजी से कुछ सीखिए।'
हिडेन हुए अनुष्का के हैशटैग
हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक फैमिली ट्रिप पर मालदीव गए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हुई थी। वहीं जब वह इस ट्रिप से वापस लौटे तभी विराट कोहली और अनुष्का संग वामिका की तस्वीर क्लिक की गई। फिलहाल, इंस्टाग्राम पर हैशटैग अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका कोहली नाम के पोस्ट हिडेन कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications