विक्की-कैट की शादी पर अनुष्का ने किया कमेंट-'शुक्र है शादी हो गई अब ...'
मुंबई। बीते गुरुवार को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लिए। वहीं अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा कि हमारे दिलों में सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नई जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं। इस नए जोड़े को बॉलीवुड से जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी इस नए विवाहित जोड़े को एक अलग अंदाज में बधाई दी।
Recommended Video

अनुष्का ने विक्की कैटरीना को दी बधाई
अनुष्का ने विक्की-कैटरीना की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि दोनों को बहुत-बहुत मुबारक और यूं ही आपस में साथ और प्यार बना रहे। इसके अलावा अनुष्का ने लिखा कि साथ ही मैं बहुत आभारी हूं कि तुम्हारी शादी हो गई और अब अपने नए घर में शिफ्ट होगे और अब कंस्ट्रक्शन की आवाज नहीं आएगी।
प्रिति जिंटा ने भी दी बधाई
इसके अलावा अभिनेत्री प्रिति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर करते हुए विक्की और कैटरीना को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बधाई हो मेरे प्रिय @katrinakaif & @ vickykaushal09 अपने विशेष दिन पर आप दोनों को देखकर मेरा दिल बहुत खुशी से भर गया आप दोनों को आज और हमेशा एक साथ प्यार, सम्मान, खुशी और एक साथ जीवन साथी के रूप में एक नई यात्रा शुरू करने की शुभकामनाएं।

दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई
वहीं दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने इस कपल को शुभकामनाएं दी हैं। आलिया भट्ट ने दिल के इमोजी के साथ लिखा, "ओह माय गॉड आप लोग इतने खूबसूरत लग रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा कि, "आपके लिए बहुत खुश हूं! मेरे यार की शादी है! बधाई हो, आप दोनों! आप एक साथ परिपूर्ण हैं। दीपिका पादुकोण ने लिखा कि, आप दोनों को जीवन भर प्यार, हँसी, वफादारी, सम्मान और साहचर्य की शुभकामनाएँ!












Click it and Unblock the Notifications