Independence Day: तिरंगे के साथ प्यारी सी स्माइल देते दिखे अनुष्का-विराट, कुछ ऐसे मनाया स्वतंत्रता दिवस
देश की आजादी को आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी तिरंगा फहराया। एक्ट्रेस ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर देशभक्ति का मैसेज देते हुए कैप्शन दिया है।
मुंबई, 15 अगस्त: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फैंस के पसंदीदा कपल हैं। जहां, एक ओर पूरा देश आजादी के 75 साल पूरा होने का जश्न मना रहा है, और तिरंगा लहरा रहा है। वहीं इस कड़ी में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी शामिल होती दिखीं। एक्ट्रेस ने पति विराट कोहली संग झंडा फहराया और इसकी तस्वीर फैंस के साथ अपने सोशल मीडिया के जरिये शेयर की। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी है।
Recommended Video

सितारों ने फहराया तिरंगा
पूरा देश आज स्वतंत्रता के 75 साल पूरा होने का जश्न मना रहा है। आज इस अवसर पर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के मशहूर सितारे तिरंगा फहरा रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी पति विराट संग तिरंगा फहराया।
अनुष्का ने शेयर की फोटो
तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने जय हिंद लिखा और तिरंगे के तीनों रंगों का हार्ट बनाया। एक्ट्रेस ने अंत में हैशटैग के साथ लिखा- हर घर तिरंगा।

पीएम की देशवासियों से अपील
बताते चलें कि आज पूरा देश आजादी के 75 साल पूरा होने पर जश्म मना रहा है। इसे लेकर भारत सरकार ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की है।

आमिर ने फहराया तिरंगा
इसे देखते हुए बीते दिनों आमिर खान ने भी बेटी इरा संग तिरंगा फहराया था। आमिर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थी। इसके साथ ही वे इरा को प्यारी सी मुस्कान दे रहे थे। आमिर और उनकी फिल्म को लेकर चल रही बायकॉट की खबरों के बीच आमिर की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आई थी।

शाहरुख ने फहराया तिरंगा
वहीं कल शाम शाहरुख खान ने भी 'मन्नत' में तिरंगा फहराया। इस दौरान किंग खान अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। पत्नी गौरी खान ने एक्टर की ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसमें शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन खान और शाहरुख के छोटे शहजादे अबराम भी नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications