अनुराग कश्यप ने अपनी दोनों एक्स पत्नियों के कंधों पर रखा हाथ और कही ये बात, फोटो हो रही है वायरल

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी दोनों एक्स पत्नियों के साथ दिखाई दिए जिसके बाद लोग फिर से उनकी चर्चा करने लगे हैं।

मुंबई, 17 अगस्तः फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी बेबाकी के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। पिछले दिनों अनुराग कश्यप अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशनल इवेंट्स में मूवी की लीड हीरोइन तापसी पन्नू के साथ शामिल हो रहे थे। इन इवेंट्स पर भी अनुराग मीडिया से खुलकर बात करते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि आखिर क्यों लगातार बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की लीड हीरोइन तापसी पन्नू के बॉडी पार्ट्स को लेकर कई बातें की। इसी बीच अनुराग कश्यप अपनी दोनों एक्स पत्नियों के साथ दिखाई दिए जिसके बाद लोग फिर से उनकी चर्चा करने लगे हैं।

दोनों एक्स पत्नियों के साथ पहुंचे फिल्म की स्क्रीनिंग पर

दोनों एक्स पत्नियों के साथ पहुंचे फिल्म की स्क्रीनिंग पर

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी मूवी 'दोबारा' की स्क्रीनिंग में अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ पहुंचे थे। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह दोनों एक्स पत्नियों के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में वह अपनी दोनों पूर्व पत्नियों कल्कि कोचलिन और आरती बजाज के साथ दिखाई दे रहे हैं। सभी के चेहरे खिले हुए हैं। ऐसे में उनके बीच एक हेल्‍दी रिलेशनशिप होने की बात समझ आ रही है।

पत्नियों के साथ शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि अनुराग अपनी एक्स पत्नियों के कंधों पर हाथ रखे हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने कैप्शन में लिखा है- मेरे दो स्तंभ। वहीं अनुराग की एक्स वाइफ आरती बजाज ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है - आईकॉनिक। इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं जमकर कमेंट्स

लोग कर रहे हैं जमकर कमेंट्स

वायरल हो रही इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- 'मॉर्डन फैमिली'। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- दो जीवन रेखाएं। वहीं अनुराग की इस तस्वीर पर एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन ने कमेंट करते हुए लिखा है- दो बार देखनी है। मुझे विश्वास नहीं होता आपने इतनी बेहतरीन फिल्म बनाई है।

दोनों पत्नियों से हो चुका है तलाक

दोनों पत्नियों से हो चुका है तलाक

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ आरती बजाज एक फिल्‍म एडिटर हैं। उन्होंने अनुराग के साथ 9 साल तक डेटिंग की थी। उसके बाद साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं साल 2009 में दोनों अलग हो गए थे। वहीं एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने अनुराग कश्यप की फिल्‍म 'देव डी' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। साल 2011 में अनुराग कश्यप ने कल्कि के साथ शादी कर ली थी लेकिन रिश्ते में मनमुटाव के चलते साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।

फिल्मों के फ्लॉप होने पर कसा तंज

फिल्मों के फ्लॉप होने पर कसा तंज

हाल ही में अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में लगातार बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने पर कहा था- मेन प्रॉब्लम ये है कि लोगों के पास पैसे नहीं हैं कि वह फिल्म देखने पर उसे खर्च कर सके। पनीर पर तो जीएसटी लगा हुआ है। खाने की चीजों पर आप जीएसटी लगा रहे हो। उससे डिस्ट्रैक्ट करने के लिए ये बॉयकॉट का गेम होता है। लोग फिल्म देखने तब जाते हैं जब उन्हें ये पता होता है कि फिल्म अच्छी है या फिर वो सालों से उसका इंतजार कर रहे हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+