'रस्सी से बांधे हाथ, मुंह पर लगा टेप' जब इन स्टारकिड्स को नौकरानी ने बनाया था बंधक, सुनाया भयानक किस्सा
Anurag Kashyap Imtiaz Ali Daughters: अनुराग कश्यप और इम्तियाज अली की गिनती बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स में होती है। दोनों की बेटियां इदा अली और आलिया कश्यप बचपन के दोस्त हैं। हाल ही में दोनों एक पॉडकास्ट में साथ नजर आईं। जहां उन्होंने बताया कि एक बार उनकी नौकरानी ने उन्हें बंधक बना लिया था।
बता दें कि, आलिया इन दिनों अपने पॉडकास्ट Young, Dumb & Anxious को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें उनकी बचपन की दोस्त इदा अली पहुंची। इस दौरान दोनों ने अपने बचपन के दिनों को याद किया और बताया कि दोनों एक ही बिल्डिंग में रहती थीं। तब दोनों अक्सर एक दूसरे के घर जाया करती थीं।

इस दौरान दोनों ने बचपन के उस भयानक हादसे को याद किया है। आलिया ने कहा कि, 'एक बार मेरे और इदा के घर वाले साथ में कहीं बाहर गए थे। तब इदा हमारे ही घर पर ही रह रही थी और उस दौरान मेरी नानी भी साथ ही थीं। साथ ही घर के सारे काम करने के लिए एक दीदी भी हमारे घर पर ही थीं। लेकिन उस दीदी ने हमें बंधक बना लिया था।'
आलिया ने इस खौफनाक मंजर को याद करते हुए आगे बताया कि उस नौकरानी ने नानी को एक कमरे में बंद कर लिया था और इसके बाद उन्हें और इदा के मुंह पर टेप लगाकर हाथ कुर्सी से बांध दिए। आलिया ने कहा कि, 'हम दोनों इस वजह से बहुत ही ज्यादा डर गए थे हमें लगने लगा था कि हम मरने वाले हैं। वो हमारे घर का सारा सामान, ज्वेलरी चुराने लगी थी।'
आलिया ने अंत में बताया कि उनकी मां घर में कुछ सामान भूल गई थी और वह जब उसे लेने के लिए घर जब लौटने लगी थी तो उन्होंने देख लिया कि नौकरानी सारा सामान चुरा कर भागने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सबकुछ देखा और उन्होंने सभी को वापस बुलाया। आलिया ने कहा कि अगर वह उस दिन पूरी रात अकेले होती तो यह भयानक और दर्दनाक घटना और दर्दनाक घटना हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications