Anurag Dobhal की हालत गंभीर, मैनेजर का बड़ा खुलासा, बोले- 8 महीने प्रेग्नेंट बहू संग ससुराल वालों ने किया ऐसा
Anurag Dobhal: सोशल मीडिया पर UK07 राइडर और बाबू भैया के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे का चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि हाल ही में अनुराग डोभाल की सर्जरी की गई है क्योंकि सड़क हादसे में उनके कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई थीं। इसी बीच अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

परिवार के साथ चल रहे विवाद पर शॉकिंग बयान
मैनेजर रोहित पांडे ने न सिर्फ परिवार के साथ चल रहे विवाद पर खुलकर बात की है बल्कि ये भी बताया है कि अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और इस मुश्किल समय में उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं।
अनुराग डोभाल को किया गया था ट्रोल
देहरादून के रहने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल को उनके फैंस 'बाबू भैया' के नाम से भी जानते हैं। वह टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि शो के दौरान उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और कहा जाता है कि इसके बाद उनके सोशल मीडिया व्यूज में भी गिरावट आई थी। इसके बावजूद वह अपने फैंस से जुड़े रहे और नियमित रूप से व्लॉग्स शेयर करते रहे।
3 मार्च 2026 के व्लॉग में लगाए थे परिवार पर गंभीर आरोप
-3 मार्च 2026 को अनुराग डोभाल ने रोते हुए एक व्लॉग पोस्ट किया था, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। इस वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
-अनुराग डोभाल ने बताया था कि इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से उनके माता-पिता उनकी पत्नी रितिका चौहान को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने ये भी कहा था कि उनके पैरेंट्स उन पर टॉर्चर करते थे। अनुराग ने बताया कि लगातार तनाव के कारण वह बेहद परेशान हो चुके हैं।
'पिता ने 8 महीने पहले ही कर दिया था बेदखल'
-अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिता जगदम्बा प्रसाद डोभाल ने बेटे को करीब 8 महीने पहले ही संपत्ति से बेदखल करने का फैसला कर लिया था।
-मैनेजर ने बताया- जब अनुराग डोभाल और उनके परिवार के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे थे, तभी उनके पिता जगदम्बा प्रसाद डोभाल ने अखबार में विज्ञापन देकर ये घोषणा कर दी थी कि उनका अपने बेटे अनुराग और बहू रितिका से कोई संबंध नहीं है।
मैनेजर का दावा है कि अनुराग डोभाल ने अपनी मां के नाम पर करीब 2.5 करोड़ रुपये की एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसे बाद में बेच दिया गया। इसके बाद विवाद और ज्यादा बढ़ गया था।
अनुराग और रितिका ने परिवार के खिलाफ दर्ज कराया था केस
-मैनेजर रोहित पांडे ने ये भी बताया कि शादी के बाद अनुराग की पत्नी रितिका को घर में स्वीकार नहीं किया गया था। यहां तक कि उन्हें पहली रसोई जैसी पारंपरिक रस्में भी नहीं करने दी गई थीं। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों मनाली चले गए और परिवार से रिश्ते सुधारने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पाई।
-आखिरकार हालात बिगड़ने के बाद अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान ने परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया था। इस बात से भी परिवार को परेशानी होने लगी थी।
'8 महीने की प्रेग्नेंट हैं रितिका चौहान'
-अनुराग डोभाल की हेल्थ को लेकर मैनेजर रोहित पांडे ने एक और अहम जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि रितिका चौहान इस समय 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और वह लगातार अपने पति के साथ अस्पताल में मौजूद हैं।
-मैनेजर के मुताबिक सोशल मीडिया पर ये अफवाह फैलाई जा रही थी कि अनुराग अकेले हैं जबकि सच ये है कि अस्पताल में उनके साथ करीब 50 लोग मौजूद हैं, जिनमें करीबी दोस्त और टीम के सदस्य शामिल हैं।
'अनुराग को घुटन महसूस हो रही थी'
-मैनेजर रोहित पांडे ने उस रात का जिक्र भी किया, जब अनुराग डोभाल के साथ हादसा हुआ था। उनके मुताबिक अनुराग ने उन्हें फोन करके कहा था कि उन्हें घुटन महसूस हो रही है और वह ताजी हवा लेने के लिए बाहर जा रहे हैं।
-हालांकि बाद में इंस्टाग्राम लाइव से पता चला था कि यूट्यूबर बेहद भावनात्मक स्थिति में थे। इसके कुछ समय बाद उनका एक्सीडेंट हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
अनुराग डोभाल को लेकर चर्चा हुई तेज
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े हैं, वहीं कई यूजर्स इस विवाद पर अलग-अलग राय भी दे रहे हैं। फिलहाल फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनकी हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications