Anupamaa Show: ' नफरत के लिए Thanks...' कहकर इस एक्टर ने छोड़ा शो, ऑन स्क्रीन मां ने कही चौंकाने वाली बात

Anupamaa Show update Hindi: टीवी (TV) के लोकप्रिय शो अनुपमा (Anupamaa) की कहानी इस वक्त काफी टर्न एंड राउंड से गुजर रही है, शो के अंदर तो अनुपमा यानी कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने 'मास्टर शेफ' का खिताब जीत लिया है।

लेकिन वो अपने बेटे यानी तोशू के बर्ताव से काफी दुखी हैं क्योंकि वो उनसे घर में उन्हें रखने का हिसाब मांग रहा है। जिसे देखकर अनुपमा के फैंस दिल खोलकर उसे भला-बुरा कह रहे हैं।

Anupamaa Show update

लेकिन अब तोशू का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra Toshu) शो में नजर नहीं आएंगे क्योंकि एक्टर ने शो को अलविदा कह दिया है। इस बात का जानकारी खुद आशीष ने ही सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने शो की की जर्नी के बारे में बताया है।

उन्होंने लिखा है कि 'यह एक सुंदर यात्रा थी, अनुपमा में आपके "तोशु" के रूप में लगभग 4 वर्षों की एक सुंदर यात्रा, एक बहुत बड़ी रोलर कोस्टर सवारी रही, कॉलेज में टॉपर से लेकर, एमबीए गोल्ड मेडलिस्ट, सबसे प्रिय बेटा, फिर विद्रोही बच्चा, शराबी, भाग कर शादी करने वाला प्रेमी, सास का गुलाम-घर जमाई, स्वार्थी, धन प्रेमी, प्यारा भाई, कॉमिक प्रॉपर्टी डीलर से लेकर स्ट्रोक के बाद बिस्तर पर पड़े रहना.. अपना बच्चा चुरा कर भाग गया था... क्या नहीं किया है यार... इस यात्रा में अपने पिता के लिए तोशु का प्यार मेरे लिए सबसे खास बात थी.. यह तुरंत आंसू ला देता है... बहुत जबरदस्त।'

'इस यात्रा के दौरान मुझे कुछ अद्भुत लोग मिले जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे... दर्शकों से जो प्यार और सपोर्ट मिला, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।- मुझसे इतनी नफरत करने के लिए धन्यवाद कि मैं आपका प्यार महसूस कर सका।'

मुझे जल्द ही किसी और रूप में देखेंगे, आशीष ने कही ये बात

'आप लोग मुझे जल्द ही किसी और रूप में देखेंगे, उम्मीद करता हूं आगे भी मुझे इसी तरह प्यार मिलेगा। और मैं भी इसी एनर्जी और डेडिकेशन के साथ अगला काम करूंगा।'

ऑनस्क्रीन मां यानी रूपाली गांगुली ने कही बड़ी बात

अब आशीष यानी तोशू (Ashish Mehrotra Toshu) का किरदार शो में खत्म होगा या नहीं या फिर उनकी जगह कोई नया चेहरा शो का हिस्सा होगा, ये खुलासा तो नहीं हुआ है। आशीष के शो छोड़ने की पुष्टि उनकी ऑनस्क्रीन मां यानी रूपाली गांगुली ने भी कर दी है।

'लव, लव , लव, मेरे बिना सेट पर खुश रहना'

जिन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हम आपको सेट पर बहुत मिस करेंगे, आगे की जर्नी के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं लेकिन उम्मीद करती हूं कि हमारी दोस्ती यूं ही बरकरार रहेगी।'जिस पर आशीष ने रिप्लाई किया-'लव, लव , लव, मेरे बिना सेट पर खुश रहना।'

सेट पर सब कुछ सकारात्मक था

हालांकि आशीष ने अपने इस खुलासे के बाद ET से बात की, जहां वो थोड़ा सा इमोशनल भी नजर आए, उन्होंने कहा कि 'शो को अलविदा कहते वक्त तो बिल्कुल दिमाग में कुछ नहीं था, आखिरी दिन शूटिंग करने के बाद सेट पर सब कुछ सकारात्मक था।'

'आंखों में आंसू आ गए तब पहली बार लगा...'

'मेकर्स ने भी सपोर्ट किया और मुझे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं, मैं काम खत्म करके घर चला आया और सो गया लेकिन दूसरे दिन जब सोकर उठा तो काफी खालीपन सा महूसस हुआ, आंखों में आंसू आ गए तब पहली बार लगा कि मैं शो छोड़ चुका हूं।'

'आशीष ने शो छोड़ने की वजह नहीं बताई'

हालांकि आशीष मेहरोत्रा ने इस बात का खुलासा तो किया नहीं कि उनका अगला पड़ाव क्या है और ना ही शो छोड़ने की वजह बताई। उनकी बातों से यही लगा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शो छोड़ा है।

आशीष ने घर-घर में पहचान बनाई

आपको बता दें कि भले ही तोशू का किरदार 'ग्रे' शेड लिए हुए था लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि आशीष (Ashish Mehrotra) ने इसे बहुत ही सुंदर ढंग से निभाया है और इसी के चलते उन्होंने अपनी घर-घर में पहचान भी बनाई है। फिलहाल देखते हैं अनुपमा शो की कहानी अब क्या मोड़ लेती है, तोशू के जाने के बाद किंजल और परी का क्या होगा, ये भी एक देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+