Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के लिए श्रुति पर फूटेगा अनुज का गुस्सा, तोषू को होगा गलती का अहसास
Anupamaa Spoiler: रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' टॉप टीवी शो है। इस सीरियल की कहानी में आए दिन एक से बढ़कर एक कई मोड़ आ रहे हैं। हाल के एपिसोड में हमने देखा कि कैसे अनु ने सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीती और स्पाइस और चटनी रेस्तरां को एक बार फिर से खोला। अनु स्पाइस और चटनी रेस्तरां में यशदीप की पार्टनर भी बन गईं। हालांकि अनुपमा की खुशियों को शायद किसी की नजर लग गई।
श्रुति पर फूटेगा अनुज का गुस्सा
आप देखेंगे कि रेस्तरां में अनु मेहमानों का वेलकम कर रही होती है और उनके लिए वेज बिरयानी बनाती है। इसके बाद अनुज उसे फोन करता है ताकि वो आध्या को केक कट करते हुए देखे। इसके बाद अनु बाहर आती है तो तोषू मेहमानों को बिरयानी परोसता है। मगर फिर अनु की पकाई बिरयानी में कॉकरोच निकलता है, जिससे वहां हड़कंप मच जाता है। इस दौरान अनुपमा की खूब बेइज्जती होती है।

यशदीप को जब पता चलता है कि वह अनुज के साथ कॉल पर थी तो वह अनु को दोषी ठहराता है। वो अनुपमा को गैर जिम्मेदार ठहराता है जिससे वो बेहद दुखी हो जाती है। अनुज उसे संभालने की पूरी कोशिश करता है लेकिन आध्या आती है और अनु पर उसका जन्मदिन खराब करने के लिए चिल्लाने लगती है। अनुज ने अनु के लिए उसकी पार्टी छोड़ थी ऐसे में आध्या खुश नहीं है हालांकि, अनुज आध्या पर चिल्लाता है और उससे कहता है कि वह अनु से इस तरह से बात नहीं कर सकती।
इसके बाद अनुपमा अनुज से कहती है कि वो आध्या के साथ वापस जाए। अनुपमा कहती है कि वो खुद को संभाल लेगी। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि अनुज घर लौटता है और श्रुति उसका सामना करती है। रेस्तरां में जो कुछ भी हुआ उसके लिए अनु को दोषी ठहराने के बाद अनुज श्रुति पर चिल्लाएगा। अनुज श्रुति से कहेगा कि वह अनु को अच्छी तरह से जानता है और वह कभी इतनी लापरवाह नहीं हो सकती। अनुज अपनी गलती मानते हुए कहता है कि उसी ने अनुपमा को कॉल किया था ताकि वो श्रुति को केक काटते हुए देख सके।












Click it and Unblock the Notifications