Anupamaa: 'अनुपमा' शो को लेकर शॉकिंग खबर, सीरियल से अचानक निकाली गईं अनु की बेटी अलीशा परवीन

Anupamaa: टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबर है कि सीरियल में अनुपमा (रूपाली गांगुली) की गोद ली हुई बेटी राही का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस अलीशा परवीन को रातोंरात शो से निकाल दिया गया है। अब वो शो का हिस्सा नहीं हैं।

अलीशा परवीन की कर दी गई छुट्टी
एक्ट्रेस अलीशा परवीन ने 2 महीने पहले ही इस शो में एंट्री की थी। शो में 15 साल का लीप आने के बाद काफी बड़ा जेनरेशन गैप दिखाया गया था।ऐसे में सीरियल में सभी छोटे बच्चे 15 साल की लीप के बाद बड़े हो गए थे। फिलहाल अलीशा ने खुद इस खबर की पुष्टि की है।

Anupamaa

'मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों बदला जा रहा है'
अलीशा परवीन ने कहा है- ये चौंकाने वाला और निराशाजनक खबर है। मुझे यकीन नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ और मुझे क्यों बदला जा रहा है। अनुपमा के सेट पर आज मेरा आखिरी दिन था। ये एक शानदार मौका था और हर कोई शिवम खजुरिया के साथ मेरी केमिस्ट्री को पसंद कर रहा था लेकिन मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि मुझे अचानक क्यों बदल दिया गया।

अनुपमा की बेटी राही बनी थी अलीशा परवीन
आपको बता दें कि अलीशा परवीन इस शो में अनुपमा (रूपाली गांगुली) और अनुज (गौरव खन्ना) की गोद ली हुई बेटी राही का रोल निभा रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा- मेरी मेकर्स के साथ कल एक मीटिंग हुई थी और मुझे इस फैसले के बारे में बताया गया था। मैं पूरी तरह से अनजान हूं लेकिन ऐसा कभी-कभी होता है। मैं अब अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देती रहूंगी।

'अनुपमा' शो में दिखाया जा रही है ऐसी कहानी

-अनुपमा शो में इन दिनों राही, माही और प्रेम का लव ट्रायएंगल दिखाया जा रहा था। शो में प्रेम राही के लिए अपने प्यार का इजहार करता है लेकिन वह उसके लिए फीलिंग्स होने से इनकार कर देती है।

-वहीं प्रेम निराश हो जाता है और वह अनुपमा के किचन में शेफ की नौकरी से इस्तीफा दे देता है। साथ ही वह शाह हाउस को भी छोड़ देता है। दूसरी तरफ राही को प्रेम की याद आने लगती है और अंत में उसे एहसास होता है कि वह प्रेम से प्यार करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+