Anupamaa: अनुपमा को मिलेगी बड़ी सफलता, अनुज का साथ मिलते ही बदलेगी अनु की किस्मत
Anupamaa Serial Spoiler Alert 14th August: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस सीरियल में अनुज और अनुपमा एक बार फिर से एक हो गए हैं लेकिन वो आध्या को ढूंढने में लगे हैं। अनुपमा आशा भवन में रहकर आध्या की तलाश में लगी है और इस काम में देविका उसकी मदद कर रही है।
अनुपमा को मिल जाएगा आध्या का पता
अब तक अनुपमा को पता चल गया है कि आध्या इंडिया में है। बीते एपिसोड में देखा गया था कि अनुपमा सागर की मदद करने के लिए ऑटो रिक्शा चलाने लगती है और अनुज उसकी मदद करता है। तभी रास्ते में अनुज को आध्या दिख जाती है लेकिन अनुपमा अनुज को संभाल लेती है।

अनुपमा को बड़ी सफलता मिलने वाली है
शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा को बड़ी सफलता मिलने वाली है। इतना ही नहीं शो से अनुज गायब हो जाएगा। अनुपमा मीनू के कॉलेज में कैंटीन का कॉन्ट्रैक्ट लेने आती है। वह कॉलेज के डीन से मिलती है और फिर उन्हें अपने हाथ का खाना खिलाती है।
कॉलेज की कैंटीन में अनुपमा को मिलता है काम
अनुपमा उन्हें बताती है कि ये कॉन्ट्रैक्ट उसके लिए कितना जरूरी है। तभी डीन उसे कॉन्ट्रैक्ट दे देता है। इसके बाद कॉलेज का डीन अनुपमा को अपने घर की पार्टी का कैटरिंग का दायित्व भी दे देता है। ये सुन कर अनुपमा खुश हो जाती है। अनुपमा कॉलेज से बाहर आकर अनुज को नहीं देख पाती और ऐसे में वह काफी डर जाती है। तभी अनुज पानी की बोतल लेकर आ जाता है।
मीनू को खरी खोटी सुनाएगा सागर
इसके बाद अनुज और अनुपमा कॉलेज से निकल जाते हैं। बाद में अनुपमा प्यारा सा सपना देखती है। सपने में अनुपमा और अनुज डांस करते हैं और अनुपमा का सपना टूट जाता है और अनुज अनुपमा मंदिर चले जाते है। दूसरी तरफ किंजल और मीनू, पाखी से छुपते छुपाते आशा भवन पहुंच जाते हैं। यहा पर मीनू सागर से मिलती है और दोनों अपने दिल की बात करते हैं।
मंदिर पहुंचेंगे अनुपमा और अनुज
तभी सागर मीनू को आशा भवन आने से मना कर देता है। वह उसे डांट भी देता है और फिर मीनू रोते हुए चली जाती है। अनुज और अनुपमा मंदिर पहुंच जाते हैं। यहां पर अनुपमा कान्हा जी को थैंक्यू बोलती है। अनुज भी आध्या को पाने के लिए भगवान के सामने प्रार्थना करता है।












Click it and Unblock the Notifications