Anupamaa: अनुपमा के लिए प्यार का इजहार करेगा अनुज, अनु के सामने खुलेगा बाला का ये राज
Anupamaa Serial Spoiler Alert 8th August: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनुज अनुपमा को आध्या की मौत का जिम्मेदार मानता है, लेकिन अनुपमा को यकीन है कि उसकी बेटी जिंदा है और वह उसकी तलाश में जुटी हुई है।
अंकुश और बरखा के घर पहुंची अनुपमा
अनुपमा, अंकुश और बरखा के घर तक पहुंच गई है और अब देविका की मदद से उन दोनों की बैंड बजाने वाली है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि मीनू अनुपमा से वादा करती है कि वह अनुज का इलाज करेगी, लेकिन वनराज शाह को इस बात से दिक्कत होती है। अपकमिंग एपिसोड में अनुज एक बार फिर अनुपमा से अपने प्यार का इजहार करेगा।

टीटू की डिंपी से होती है बहस
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अंश की स्कूल से रोज शिकायत आती है और टीटू उसे डांटता है, लेकिन अंश टीटू को सौतेला पापा बोलकर उल्टा जवाब देता है और इसी दौरान टीटू की डिंपी से बहस हो जाती है। डिंपी टीटू को काफी सुना देती है और उनकी आवाज आशा भवन में अनुपमा को सुनाई देती है।
अनुपमा के लिए प्यार का इजहार करेगा अनुज
ऐसे में अनुपमा को भी लगने लगेगा कि डिंपी को टीटू की कदर नहीं है। इस दौरान बाला भी इंद्राजी के लिए रोता है, क्योंकि वह अपने बेटे के साथ जा रही होती है। तब अनुज उससे इंद्राजी से अपने प्यार का इजहार करने के लिए कह देता है। वह अनुपमा के लिए अपना प्यार भी बताता है और अनुपमा ये सुन लेती है। अनुज अनुपमा से आध्या की तलाश करने के लिए कहता है।
अनुपमा के सामने खुलेगा बाला का राज
इंद्राजी को उनका बेटा लेने आता है और तब अनुपमा उनके बेटे को पुरानी गलती न करने की हिदायत देती है और इंद्राजी चली जाती हैं और फिर थोड़ी देर बाद ही अनुपमा को पता चलता है कि बाला इंद्राजी से प्यार करते हैं। ये बात अनुपमा को सागर बताता है और तब अनुपमा अपने बाला काका को अपनी और अनुज की शादी बताती है, जो दादी-दादी की उम्र में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications