Anupamaa Spoiler: अनुपमा के पैर पकड़कर माफी मांगेगी राही, गाना गाते ही बेहोश हो जाएगी आध्या

Anupamaa Serial Spoiler Alert 6th December: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग शो को खूब पसंद कर रहे हैं। शो की कहानी में लीप आने के बाद से इसका रोमांच काफी ज्यादा बढ़ गया है।

राही का सामान घर से बाहर फेंक देंगे
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के जेल जाते ही घर के लोग राही का सामान बाहर फेंक देंगे। राही अपना सामान लेकर अनु की रसोई में चली जाएगी। वहीं प्रेम और राही साथ में रहने लगते हैं। प्रेम राही को समझाता है कि जल्द ही सब सही हो जाएगा।

Anupamaa Serial

राही को अपनी गलतियों का एहसास होगा
इसके बाद राही रोने लगेगी और उसे अपनी गलतियों का पछतावा होगा। वह अनुपमा के आने के बाद उससे सॉरी बोलने की बात भी कहेगी। प्रेम उसे समझाएगा वह अनु की रसोई वाला कॉम्पिटिशन अनुपमा की वजह से ही जीती थी, क्योंकि अनुपमा ने ही उसकी डिश को दोबारा से बना कर फ्रिज में रखा था।

प्रेम राही के सामने पिछली बातों का जिक्र करेगा
इसके साथ ही प्रेम राही के सामने पिछली कई बातों का जिक्र करेगा जिसमें अनुपमा का हाथ रहा है। प्रेम की बातें सुनकर राही खुद को कोसने लगेगी और रोने भी लगेगी। वहीं दूसरी तरफ अंश अनुपमा को जेल से वापिस घर ले आएगा। अनु काफी थकी हुई नजर आएगी। उसके घर आते ही सब खुश हो जाएंगे और उसे गले लगाने लगेंगे।

जेल से घर वापस आएगी अनुपमा
अनुपमा के वापस आने के बाद घरवाले उससे राही को बाहर निकालने की बात कहेंगे। इस पर अनुपमा चुप रहेगी। जैसे ही अनु घर के अंदर जाने लगेगी तो पीछे से राही उसे रुकने के लिए कहेगी। इसके बाद राही अनुपमा के पैर पकड़कर उससे माफी मांगेगी।

अनुपमा के पैर पकड़कर माफी मांगेगी राही
वहीं माफी मांगने के बाद अनुपमा राही को गले लगाएगी, ये देखकर घरवाले हैरान हो जाएंगे। माही अपनी बहन राही को अनुपमा के करीब आने से रोकेगी। इसके बाद कमरा बंद करके अनुपमा रोने लगेगी। वो अपनी मां को याद करेगी। इसी बीच राही भी उसके दरवाजे पर रोते हुए गाना गाएगी।

दरवाजे पर खड़े होकर गाना गाएगी राही
राही का गाना सुनते ही अनुपमा चौंक जाएगी और झट से कमरे का दरवाजा खोल देगी। जैसे ही अनुपमा कमरे का दरवाजा खोलेगी, राही बेहोश होकर गिर जाएगी। राही को अनु अपनी गोद में उठा लेगी और वो परेशान हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+