Anupamaa: वनराज शाह के सामने हाथ जोड़ेगी अनुपमा, मीनू बचाएगी अनुज की जान

Anupamaa Serial Spoiler Alert 6th August: टीवी सीरियल अनुपमा को इस समय लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शो में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अनुपमा और अनुज की बेटी आध्या गायब है और अनुज को लगता है कि आध्या मर गई है। वहीं अनुज अनुपमा पर आध्या की मौत का आरोप लगाता है।

अनुज की हलत देखकर रोने लगती है देविका
बीते एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा आशा भवन के सभी लोगों को अपनी और अनुज की कहानी बताती है और फिर देविका की एंट्री होती है, जो अनुज की हालत देखकर खुद को संभाल नहीं पाती है और फूट-फूटकर रोने लगती है। अब लेटेस्ट एपिसोड में एक और नया ड्रामा होने वाला है।

Anupamaa

वनराज पर नाराज होती हैं देविका
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा देविका को अंकुश और बरखा से हुई मुलाकात के बारे में बताती है और तभी वहां पर वनराज शाह आ जाता है। देविका वनराज को देखकर अनुपमा को बताती है कि उसकी जिंदगी में शाह दोष लगा हुआ है। तभी अनुज आशा भवन से भाग जाता है।

वनराज के सामने हाथ जोड़ेगी अनुपमा
अनुज के हाथ में आध्या के नाम का कागज होता है। अनुज मंदिर जाता है, जहां पर किंजल और मीनू भी होती हैं और वो अनुज को देख लेती है। दोनों मिलकर अनुज को संभालते हैं। दूसरी तरफ बाला शाह हाउस में अनुज को देखने जाता है, तो वनराज और तोषू उसके साथ बदतमीजी करते हैं। तभी वहां अनुपमा पहुंच जाती है और वनराज के आगे हाथ जोड़कर अनुज को देखने के लिए बोलती है।

अनुज और अनुपमा को फिर से मिलाएगी मीनू
इसके बाद मीनू अनुज को डांटती है और फिर उसके हाथ में पट्टी करती है। तभी अनुज उसे आध्या की बातें बताता है। अनुपमा भी यहां पर पहुंच जाती है और अनुज को साथ चलने के लिए कहती है, लेकिन अनुज मीनू का हाथ पकड़कर घर पहुंच जाता है और मीनू अनुपमा को भी साथ लेकर आती है। अनुज मीनू को आध्या की फोटो दिखाता है और फिर मीनू अनुज को आराम करने के लिए कहती है और उससे मिलने आने का वादा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+