Anupamaa: जिंदा पिता की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोषू, शो में होगा नया ड्रामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 5th September: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहा है। सुधांशु पांडे के जाने के बाद अब शो में एक नया ट्विस्ट आ गया है। आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि साइको मेघा अनुपमा से मिलने जाती है। वहीं दूसरी तरफ, शाह हाउस में गुंडे घुस जाते हैं और तोड़ फोड़ मचा देते हैं।
जिंदा पिता की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोषू
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज शाह के जाने के बाद उसका बड़ा बेटा तोषू घर का मुखिया बनने की कोशिश करेगा और अपने जिंदा पिता की फोटो पर माला चढ़ा देगा। इसके बाद वह सभी से कहेगा कि पिछले कई दिनों से पापा गायब है और उनका ना लौटना इस बात का सबूत है कि उन्हें अपने परिवार की कोई फिक्र नहीं है।

तोषू को थप्पड़ मारेंगी बा
किंजल उसे सझाने की कोशिश करेगी लेकिन वह किसी की नहीं सुनेगा। इसके साथ ही आप आगे देखेंगे कि तोषू कि ऐसी हरकतों को देखकर बा भड़क जाएंगी और थप्पड़ मारकर माला छीन लेगी। इसके बाद बा खूब रोएंगी और कहेंगी कि उनका पोता अपने जिंदा बाप पर माला चढ़ा रहा है।
डिंपी को समझाने की कोशिश करेगा टीटू
इस दौरान टीटू और डिंपी में भी बहस हो जाएगी। जब टीटू किचन में बा के लिए जूस बना रहा होगा। तभी वहां डिंपी आएगी और वह टीटू को भड़काने की कोशिश करेगी। इन सब ड्रामे के बाद डिंपी टीटू से कहेगी उसे अपने परिवार की कोई फिक्र ही नहीं है और वह टीटू को खूब सुनाएगी। तब टीटू उससे बोलेगा कि उसका शाह हाउस की चीजों पर कोई कंट्रोल नहीं है, इसलिए अभी उसकी कोशिश सिर्फ यही है कि वह घर के लोगों को किसी तरह से सुरक्षित रख सके।












Click it and Unblock the Notifications