Anupamaa Spoiler: अनुपमा पर गुस्सा करेगी आध्या, डिंपी करेगी फिर नया तमाशा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 4th October: टीवी सीरियल अनुपमा में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में पहले शाह हाउस में ड्रामा दिखाया गया और अब आशा भवन में रोज हंगामा हो रहा है।
अनुज और अनुपमा की शादी की तैयारियां
सीरियल में अनुज और अनुपमा अपनी शादी के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। दोनों अनु की रसोई को ब्रांड बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बीते एपिसोड में दोनों एक डील के लिए जाते हैं, जिसे वह क्रैक कर देते हैं।

आध्या और डिंपी का फिर से होगा झगड़ा
अब अपकमिंग एपिसोड में आध्या और डिंपी का फिर झगड़ा होगा और तब आध्या एक बार फिर अपने पुराने रूप में आ जाएगी। वह अनुपमा से बदतमीजी करेगी। वहीं अनुपमा और अनुज आशा भवन आएंगे और दोनों ही सभी को बताते हैं कि अनु की रसोई का कॉन्सेप्ट मीटिंग में सबको पसंद आया और अब इन्वेस्टर से बात की जाएगी।
ड्रेस को लेकर आध्या पर भड़क जाएगी डिंपी
अनुज कहेगा कि अनु की रसोई ब्रांड बनकर देशभर में मशहूर हो जाएगा। ये सुनकर सभी खुश होएंगे और रात को गरबा करने का फैसला करेंगे। वहीं, रात को सभी लोग तैयार होकर हॉल में इकट्ठे हो जाएंगे। तब डिंपी और आध्या की ड्रेस एक जैसी हो जाएगी जिस वजह से डिंपी भड़क जाएगी और आध्या से बहस करने लगेगी।
अनुज और अनुपमा का रोमांस
तब किंजल बीच में आकर दोनों को शांत करवाएगी। दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा का रोमांस दिखाया जाएगा। रेडी होते हुए दोनों रोमांस करते नजर आएंगे। आशा भवन में सभी लोग खुशी खुशी गरबा शुरू करेंगे। अनुज और अनुपमा भी डांडिया खेलेंगे लेकिन इस मौके पर डिंपी बार बार नंदिता को डांडिया से मारेगी लेकिन नंदिता कुछ नहीं बोलेगी।
डिंपी को लेकर आध्या करेगी खुलासा
ये सब आध्या देख लेगी और तभी उसके हाथ से डांडिया डिंपी के सिर पर लग जाएगी और डिंपी इस बात का तमाशा बना देगी। आध्या और उसकी फिर बहस हो जाएगी। तब आध्या खुलासा करेगी कि डिंपी पहले नंदिता को मार रही थी और वह अंश को भी मारती है।
अनुपमा पर गुस्सा करेगी आध्या
ये सुनकर सब हैरान हो जाएंगे लेकिन अनुपमा आध्या को ही मांफी मांगने के लिए कहेगी। ऐसे में आध्या गुस्सा होकर चली जाएगी और मीनू-सागर के सामने अनुपमा पर सगे-सौतेले बच्चों में भेदभाव करने का आरोप लगाएगी।












Click it and Unblock the Notifications