Anupamaa: अनुपमा का अपमान करेगा वनराज शाह, घर के दरवाजे पर करेगा ऐसी हरकत, शो में होगा नया ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 3rd June: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग सीरियल को खूब पसंद कर रहे हैं। आपने पिछले एपिसोड में देखा होगा कि अनुपमा भारत पहुंच जाती हैं। इसके बाद वह हिम्मत करके शाह निवास में जाती है और अनु देखकर वनराज शाह और बा हैरान हो जाते हैं।

अनुपमा का अपमान करेगा वनराज शाह
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को दरवाजे पर खड़ा देखकर डिंपी दौड़कर आएगी और मम्मी को गले लगा लेगी। लेकिन इससे पहले कि अनुपमा घर के अंदर कदम रखे, इतने में वनराज आगे आएगा और अनुपमा की आरती उतारते हुए उसके मुंह पर फूल मारेगा। वनराज कहेगा- अनुपमा जोशी सात समंदर पार अपने देश का नाम रोशन करके यहांआई हैं तो फिर इस बात पर मिठाई तो बनती है। इसके बाद वह पूरी मिठाई अनुपमा के मुंह में ठूंस देगा।

Anupamaa

वनराज को करारा जवाब देगी अनुपमा
इसके बाद वनराज कहेगा- इस देश में तो तुम्हें एंट्री मिल गई, लेकिन इस शादी में बिल्कुल नहीं मिलेगी। तभी अनुपमा भी वनराज शाह को मुहतोड़ जवाब देगी और एक बड़ी सी मिठाई उठाकर उसके मुंह में खिला देगी। इसके बाद अनुपमा उससे कहेगी- शुभ दिन पर कड़वी बातें नहीं करते मिस्टर शाह और ये तो बुरा वक्त है, गुजर ही जाएगा एक दिन। ये किसी का सगा नहीं होगा, बिलकुल आपकी तरह।

गुलाटी और राहुल को साथ देखकर शॉक्ड होगा अनुज
दूसरी तरफ अनुज इंडिया निकलने से पहले स्पाइस एंड चटनी के स्टाफ से मिलकर उन्हें कुछ पैसे उधार देगा ताकि मुश्किल के वक्त में उनकी कुछ मदद हो सके। वहां से निकलते समय एक तेज रफ्तार गाड़ी से वो बाल-बाल बचेगा, जिसके बाद इस गाड़ी से गुलाटी उतरेगा और उल्टा अनुज पर भड़कने लगेगा। तभी स्पाइस एंड चटनी का वेटर राहुल महंगे कपड़ों में निकलेगा और उसे देखकर अनुज हैरान रह जाएगा। इसके बाद राहुल खुद गुलाटी को बताएगा कि ये अनुज कपाड़िया हैं, अनुपमा के एक्स हसबैंड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+