Anupamaa: अनुपमा से फिर अलग हो जाएगा अनुज, आध्या को होगा अपनी गलती का एहसास

Anupamaa Serial Spoiler Alert 31 August 2024: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनुपमा बार बार किसी न किसी मुसीबत में फंस रही है। वहीं परिवार के लोग भी अनुपमा का साथ देने के लिए राजी नहीं हैं।

मेघा आध्या पर हमला करती है
अनुपमा के अब तक के एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा आध्या को मेघा के चंगुल से बचाने की कोशिश करती है। मेघा फैसला करती है कि वो आध्या को जान से मार देगी। मेघा आध्या पर हमला करती है। अनुपमा सही समय पर आकर आध्या को बचा लेती है। हालांकि इस दौरान अनुपमा बुरी तरह से घायल हो जाती है।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट
अनुज अनुपमा को लेकर अस्पताल दौड़ता है। इसी बीच अनुपमा की कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा की जान खतरे में पड़ जाएगी। वहीं अनुज अस्पताल में खूब रोएगा।

आध्या को होगा अपनी गलती का एहसास
अनुज को समझ नहीं आएगा कि वो अनुपमा को कैसे बचाए। दूसरी तरफ आध्या को भी अपनी गलती का एहसास होगा। आध्या को याद आएगा कि किस तरह से उसने अनुपमा को जलील किया था।

अनुज और अनुपमा हो जाएंगे अलग
इतना ही नहीं आध्या को अपनी हरकतों पर भी पछतावा होगा। इस हादसे के बाद अनुज और अनुपमा एक बार फिर से अलग होने वाले हैं। इस हादसे के बाद अनुज आध्या के साथ अलग शहर में रहना शुरू कर देगा। यहां पर अनुज अपनी एक नई दुनिया बसाएगा।

कहानी में नए वनराज की एंट्री
इस दुनिया में अनुपमा की कोई जगह नहीं होगी। दूसरी तरफ अनुपमा की कहानी में नए वनराज की एंट्री होगी। नया वनराज आते ही फिर से अपने परिवार पर हुक्म चलाना शुरू कर देगा और अनुपमा से उसकी लड़ाई जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+