Anupamaa: इंडिया जाने की तैयारी करेगी अनुपमा, यशदीप ये ऐसा वादा करेगी अनु
Anupamaa Serial Spoiler Alert 30th May: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां बंद हो जाने से हर कोई अनुपमा को कोस ने में लगा है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा तोषू के घर जाती है और उसे जोरदार थप्पड़ मारती है। ये सब देखकर वनराज काफी भड़क जाता है और फिर अनुपमा से तोषू को छोड़ने के लिए कहता है।
इंडिया जाने के लिए पैकिंग करेगी अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आध्या की रिक्वेस्ट के बाद अनुपमा अपना सारा समान पैक करने लगेगी। तब उसके पास अनुज आएगा और उससे पूछेगा कि तुम जा कहां रही है, तो अनुपमा उससे कहेगी कि डिंपी की शादी में जाना है। फिर अनुज भी आध्या के साथ वहां जाने का प्लान करेगा।

डिंपी और पाखी में होगी बहस
वहीं दूसरी तरफ, ईशानी को अधिक से बात करता देख पाखी भड़क जाएगी और अपनी बेटी पर गुस्सा निकालने लगेगी। तब वहां डिंपी आ जाएगी और पाखी को डांटना शुरू कर देगी। जिसके बाद पाखी उल्टा डिंपी को ही सुनाने लगेगी।
यशदीप से वादा करेगी अनुपमा
इन सब ड्रामे के बाद अनुपमा यशदीप के घर जाएगी और उससे बताएगी- मैं हिन्दुस्तान जा रही हूं सर। भाग कर नहीं जा रही, डिंपी की शादी के लिए जा रही हूं। लेकिन मैं वादा करती हूं कि स्पाइस एंड चटनी दोबारा शुरू होगा।' तब यशदीप उससे कहेगा कि इतनी बदनामी के बाद कोई नहीं आएगा।'फिर अनुपमा कहेगी- सब आएंगे जब सबको सच का पता चलेगा।
आध्या के गले लगकर फूट-फूटकर रोएगी अनुपमा
वहीं जाने से पहले अनुपमा श्रुति से भी मिलेगी और उससे कहेगी कि खुश रहने की कोशिश करना और ध्यान रखना। जिसके बाद श्रुति अनुपमा से कहेगी- मुझे बुरा लग रहा है कि स्पाइस एंड चटनी बंद हो गया। तब अनुपमा उससे कहेगी- अभी के लिए हुआ है हमेशा के लिए नहीं और जिसने भी ये किया है उसे मैं पाताल से भी ढूंढकर ले आऊंगी। तभी वहां आध्या आ जाएगी और अनुपमा खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाएगी और आध्या को गले लगाकर रोने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications