Anupamaa Spoiler: अनुपमा-अनुज को श्राप देगी डॉली, जल जाएगा शादी का कार्ड, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 2nd October: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रा देखने को मिल रहा है। शो में अनुपमा और अनुज की लव स्टोरी दिखाई जा रही है। दोनों फिर से एक साथ आ गए हैं।
अनुपमा-अनुज की होगी शादी
अनुपमा ने अनुज को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों की बेटी आध्या ये खबर सुनकर बहुत खुश हो गई है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज अपनी शादी का कार्ड तैयार करेंगे।

अनुपमा को श्राप देगी डॉली
वहीं बा, डॉली, तोषू और पाखी मिलकर अनुपमा और अनुज की शादी को लेकर आलोचना करेंगे। उनका कहना है कि बुढ़ापे में शादी करने की क्या जरूरत है। वहीं डॉली अनुपमा और अनुज को बद्दुआ देगी कि वह शादी करने के बाद भी कभी खुश नहीं रहेंगे।
आध्या का ब्रेनवॉश करेगी पाखी
पाखी भी आध्या की सोच को बदलने की कोशिश करेगी और आध्या से कहेगी कि अनुपमा के लिए वनराज शाह ही हमेशा से पहले आते हैं। पाखी आध्या को याद दिलाएगी कि जब अनुपमा आध्या और अनुज की जिंदगी में आई थी तब उनके साथ कितना कुछ बुरा हुआ था।
अनुज और अनुपमा की शादी का कार्ड जल जाएगा
इसके अलावा शो में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा की शादी का कार्ड मंदिर में रखा जाएगा जो कि जल जाएगा। ये देखकर आध्या बहुत परेशान हो जाएगी। वहीं अनुपमा और अनुज का राधा-कृष्ण वाला लॉकेट भी टूट जाएगा।
डिंपल के किरदार की हो सकती है छुट्टी
डिंपल के किरदार की हो सकती है मौत वहीं अब खबर है कि शो में डिंपल के किरदार की मौत हो सकती है, जिसके बाद कहानी में नया मोड़ देखने को मिलेगा। वहीं जल्द ही इस शो में अनुपमा को विश्वासघात करते हुए दिखाया जाएगा।
शो में होगा 15 साल का लीप
आपको बता दें कि बीते एपिसोड में डिंपी ने अपनी सास अनुपमा को श्राप दिया था कि अनुपमा उन लोगों को धोखा देगी जिनकी रक्षा करने का उसने वादा किया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही लीप देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications