Anupamaa: सदमे में चली जाएगी अनुपमा, वनराज सुनाएगा खरी-खोटी, शो में आएगा नया ट्विस्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 27th May: टीवी का पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सीरियल में पिछले कुछ समय से खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में देखा होगा कि अनुपमा के बनाए खाने में कोकरॉच निकल जाने से रेस्तरां में खूब हंगामा होता है और अनुपमा की इस गलती के लिए उसे हर कोई सुना रहा होता है।

अनुपमा को ढूंढ निकालेगा अनुज
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि रेस्तरां में हुए तमाशे के बाद से ही अनुपमा गायब हो जाएगी और किंजल-अनुज उसे ढूंढने में जुट जाएंगे। इसी बीच किंजल काव्या और डिंपी से अनुपमा के बारे में बात करेगी। दूसरी तरफ, अनुज को अनुपमा मिल जाएगी और वह उसे अपने घर लेकर आ जाएगा।

anupamaa

अनुपमा को देखकर श्रुति को आएगा गुस्सा
वहीं अनुपमा को देखकर श्रुति घर से बाहर चली जाएगी और फिर अनुज को ताने भी देने लगेगी। हालांकि अनुज सब कुछ इग्नोर करके अनुपमा को रूम तक लेकर जाएगा और उसका ध्यान रखेगा। वहीं अगले दिन के अखबार में अनुपमा की खबर छपी होगी। इसे देखकर सब हैरान हो जाएंगे। दूसरी तरफ शाह हाउस में भी अनुपमा के रेस्तरां में हुए हंगामे के बारे में सबको पता चल जाएगा।

अनु को खरी खोटी सुनाएगा वनराज
वहीं वनराज भी अनुपमा को लेकर खूब बोलना शुरू कर देगा। इन सबके बीच अनुपमा टीवी में देखेगी कि हर जगह उसके खिलाफ खबरें चल रही हैं और हर कोई अनुपमा की बेइज्जती करने में लगा है। वो ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। इसी बीच अनु के पास वनराज का फोन आएगा और वह उसे खूब खरी खोटी सुनाने लगेगा।

सदमें में चली जाएगी अनुपमा
इतना सबकुछ होने के बाद अनुपमा सदमें में चली जाएगी और जोर जोर से चिल्लाने लगेगी। इतना ही नहीं, वह अपना कमरा बंद करके खूब रोएगी। तभी अनुज को फोन पर पता चलेगा कि यशदीप का रेस्तरां बंद हो रहा है। ये सुनकर अनुपमा रेस्तरां की तरफ भाग जाएगी और फिर उसके पीछे-पीछे अनुज भी निकल पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+