Anupamaa Spoiler: क्या अनुपमा के सामने आएगा प्रेम का अतीत? राही बहन के लिए कुर्बान करेगी अपना प्यार?
Anupamaa Serial Spoiler Alert 26th December 2024: टीवी के फेमस शो अनुपमा में इन दिनों हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। टीआरपी रेटिंग में ये शो लागातार टॉप पर बना हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर इस सीरियल में कहानी नया मोड़ ले चुकी है।
मंदिर में डांस करेगी राही
लोगों को शो में दिखाया जा रहा लव ट्रायंगल काफी पसंद आ रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में राही मंदिर में डांस करेगी। अनुपमा उसे देखकर खुश हो जाएगी और उसके साथ ताल से ताल मिलाने लगेगी। वहीं नाचते हुए राही अचानक प्रेम के बारे में सोचने लगेगी।

राही को देख परेशान होगी अनुपमा
अनुपमा राही को परेशान देखकर उससे पूछेगी कि क्या वो ठीक है। इसके बाद अनु राही को गले लगाकर समझाएगी और दिल को शांत रखने की सलाह देगी। राही प्रेम से प्यार करती है, लेकिन माही के लिए वो अपना प्यार कुर्बान करने के लिए कहेगी। अनपुमा राही के मन में चल रही उथल-पुथल को समझेगी और सलाह देगी की कान्हा जी पर अपनी सारी चिंता छोड़ दें वो सब ठीक करेंगे।
शाह हाउस में होगा क्रिसमस सेलिब्रेशन
दूसरी तरफ शाह हाउस में सभी घरवाले क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारी करेंगे। वो फैसला लेंगे कि पहले वो कृष्णा जी की आरती करेंगे फिर क्रिसमस मनाएंगे। राही कहेगी कि वो क्रिसमस पार्टी में शामिल नहीं होगी। अनुपमा कहेगी कि दूसरों की खुशी के लिए तुम्हें भी शामिल होना चाहिए।
राही को गले लगा लेगा प्रेम
वहीं राही कस्टमर को कॉल करेगी और कहती है कि वह सभी बॉक्स चेक करके भेज देगी। तभी प्रेम वहां आएगा। दोनों एक-दूसरे को देखेंगे। प्रेम राही को गले लगा लेगा। वह जाने की कोशिश करेगी, लेकिन प्रेम उसका पल्लू पकड़ लेगा। वहीं प्रेम गिरने वाला होगा, तब राही उसे पकड़ लेगी और दोनों के बीच एक रोमांटिक सीन दिखाया जाएगा।
क्रिसमस पार्टी में परिवार वाले खेलेंगे गेम
प्रेम गलती से माही के पास जाएगा और कहेगा- मैं तुम्हें कहीं जाने नहीं देना चाहता, तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो। माही पलट कर मुस्कुराती है, जिससे प्रेम हैरान हो जाता है। आगे सभी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए इकठ्ठे होते हैं।
राही और प्रेम के बीच नजदीकियां
लाल और सफेद रंग की थीम में सभी तैयार होकर आते हैं। इसके बाद सभी ब्लाइंड फोल्ड करके माला-पहनाने वाला गेम खेलेंगे। राही और प्रेम के बीच नजदीकियां दिखेंगी। इस गेम में किंजल पारितोष को माला पहना देती है।
क्या अनुपमा के सामने आएगा प्रेम का अतीत?
इसके बाद अनुपमा प्रेम के साथ एक ऑर्डर के लिए बड़े घर में जाती है। प्रेम उस घर की नेम प्लेट पढ़कर घबरा जाता है और अपने अतीत के बारे में सोचता है। अनुपमा पूछेगी की क्या यहां तुम आ चुके हो। तभी घर का नौकर प्रेम से कहेगा कि मैंने आपको देखा है।












Click it and Unblock the Notifications