Anupamaa: अनुपमा को सागर-मीनू का वीडियो दिखाएगा तोषू, अनुज के सामने जमकर होगी हाथापाई
Anupamaa Serial Spoiler Alert 24th Sepetember: टीवी सीरियल अनुपमा में पिछले कुछ समय से जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के मेकर्स रोजाना कुछ ऐसा दिखा रहे हैं जिसे देखकर आपके होश उड़ सकते हैं।
तोषू करेगा नया ड्रामा
इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा है कि शाह परिवार अनुपमा के साथ आशा भवन में रह रहा है। इतना ही नहीं, अनुपमा ने अपने बिगड़ैल बच्चे तोषू और पाखी को एक बार फिर से आशा भवन में जगह दी है लेकिन अब तोषू एक नया ड्रामा करता नजर आएगा।

आशा भवन में चोरी करेगा तोषू
तोषू आशा भवन में ही चोरी करेगा लेकिन वह इस दौरान सागर और मीनू को फंसा देगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज अनुपमा से थोड़ा सा फ्लर्ट करेगा और फिर वह सागर को समझाएगा कि अनुपमा को अपने और मीनू के बारे में सब कुछ बता दे।
सागर और मीनू पर चोरी का आरोप
इसके बाद आशा भवन में सभी लोग एक साथ मिलकर टीवी देखेंगे, तभी तोषू पाखी को लेकर चुपचाप अनुपमा के कमरे में जाने की कोशिश करेगा और वहां पर सारे पैसे और गहने निकालने लगेगा। तभी मीनू और सागर भी अपने-अपने काम से इसी तरफ आएंगे और फिर दोनों आपस मिल जाएंगे। मीनू सागर से थोड़ा रोमांस करेगी, इसी बीच दोनों तोषू को अनुपमा के कमरे में चोरी करते देख लेंगे। वहीं तोषू हल्ला मचाकर सागर और मीनू पर चोरी का आरोप लगा देगा।
सागर और मीनू की लव लाइफ
शो में आगे दिखाया जाएगा कि तोषू मौका देखकर सागर और मीनू की लव लाइफ अनुपमा के सामने खोल देगा। वह आरोप लगाएगा कि सागर पैसे और मीनू को लेकर भाग रहा था। पाखी और डिंपी भी तोषू का साथ देंगी। तोषू अनुपमा को एक वीडियो भी दिखाएगा। ये देखकर अनु टूट जाएगी।
अनुपमा को कोसने लगेगा शाह परिवार
तब शाह परिवार के लोग अनुपमा को कोसने लगेंगे और मीनू-सागर भी अपना सच अनुपमा को बताएंगे, लेकिन वह दोनों अपने प्यार को सच्चा बताएंगे। तब अनुपमा को पता चलेगा कि अनुज और बाकी सब को दोनों का सच पता था और अनुपमा कमरे से बाहर चली जाएगी।
तोषू-सागर में होगी हाथापाई
वहीं सागर और मीनू अनुपमा के पैरों में गिरकर माफी मांगेगे, लेकिन अनु सबको हॉल में छोड़कर अपने कमरे में चली जाएगी। तब पीछे से सागर और तोषू की हाथापाई हो जाएगी और फिर अनुज बीच में आकर सबको चुप करवाएगा।












Click it and Unblock the Notifications