Anupamaa: अनुपमा के लिए अनुज छोड़ेगा बर्थडे पार्टी, आध्या हो जाएगी आग बबूला, शो में होगा जमकर ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 24th May: पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस शो के हर एपिसोड में इन दिनों नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कैसे आध्या की अपनी मां के लिए नफरत और भी बढ़ जाती है।

आध्या की बर्थडे पार्टी के बीच में मचेगा हंगामा
शो के अपकमिंग एपिसोड में देख सकेंगे कि एस्पाइस एंड चटनी का पूरा विवाद जानने के बाद अनुज अनु के साथ रहने के लिए उसके पास चला जाएगा और अपनी बेटी की जन्मदिन की पार्टी को बीच में ही छोड़ देगा। आध्या इस बात से गुस्सा हो जाएगी कि उसके पिता ने आज तक अनु को उससे ज्यादा माना है।

Anupamaa

अनु के लिए आध्या को छोड़ेगा अनुज
अपकमिंग एपिसोड में अनु के पास अनुज का फोन आएगा। अनुज अनु को ये दिखाने के लिए वीडियो कॉल करता है कि आध्या अपना बर्थडे का केक कैसे काटने वाली है। आध्या को खुश देख अनु भी अच्छा महसूस करेगी। वीडियो कॉल पर बात होने के बाद अनु वापस आएगी और देखेगी कि तोषू ने डिश लोगों को परोस दी है।

तोषू जानबूझकर चलेगा ऐसी चाल
इसी बीच, तोषू जबरदस्ती अनुपमा को बिना दिखाए उसकी सिग्नेचर डिश उंधूयो बिरयानी फूड ब्लॉगर के सामने सर्व कर देगा। इसके बाद डिश में कॉकरोच देखकर वहां मौजूद लोग हंगामा करने लगेंगे। रेस्तरां में मौजूद सारे लोग पूरी घटना का वीडियो बनाएंगे और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे।

अनुपमा का साथ देगा अनुज
अनुज सोशल मीडिया पर वीडियो देखेगा और अनु का साथ देने के लिए दौड़ पड़ेगा। आध्या अनुज को रोकने की कोशिश करेगी लेकिन वह नहीं सुनेगा और चला जाएगा। अनुज की ऐसी हरकत देख आध्या आग बबूला हो जाएगी और उसके बर्थडे का स्पेशल दिन खराब हो जाएगा।

अनुज पर आग बबूला हो जाएगी आध्या
आध्या अनु को कोसेगी कि जैसे उसने उसका दिन खराब किया है, वैसे ही उसका भी दिन खराब हो जाएगा। अपनी मां को आध्या खूब बद्दुआ देगी जिसका अंजाम ये होगा कि अनुपमा को एक बार फिर अपने रेस्तरां में लोगों के सामने बेइज्जती का सामना करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ आध्या की इस नफरत का श्रुति भी पूरा फायदा उठाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+