Anupamaa: आध्या के बर्थडे के लिए घर सजाएगी अनुपमा, मिस्टर गुलाटी का ऑफर करेंगी रिजेक्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 22nd May: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में हर रोज कुछ न कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि लोग इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। पिछले एपिसोड में आपने देखा होगा कि आध्या अपने बर्थडे को लेकर बहुत एक्साइटेड नजर आती है। लेकिन इस खास मौके पर वह अपनी मां अनुपमा को नहीं देखना चाहती है।

मिस्टर गुलाटी का ऑफर रिजेक्ट करेगी अनुपमा
वहीं दूसरी तरफ, रेस्तरां में अनुपमा से मिलने मिस्टर गुलाटी आता है और वह अनुपमा को अपने रेस्तरां में काम करने का ऑफर देता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मिस्टर गुलाटी का ऑफर अनुपमा रिजेक्ट कर देगी और उसे करारा जवाब भी देगी।

Anupamaa

तोषू आधी रात घर में एंट्री लेगा
इस पर गुलाटी अनुपमा को नसीहत देते हुए कहेगा- थोड़ा शांत रहिए और कब किसकी किस्मत पलट जाए इसका पता नहीं चलता। इस दौरान अनुपमा भी उससे कहेगी- आपको क्या करना है। वहीं दूसरी तरफ, तोषू आधी रात घर में एंट्री लेगा। तब किंजल उससे खूब सवाल करेगी। हलांकि, वह कुछ जवाब नहीं देगा।

आध्या के बर्थडे का डेकोरेक्शन करेंगे अनुज और अनुपमा
इस ड्रामे के बाद अनुपमा अनुज के घर जाएगी और फिर दोनों एक साथ मिलकर आध्या के बर्थडे के लिए पूरे घर की सजावट करेंगे। इस बीच अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से खूब बात भी करेंगे। हलांकि, इस दौरान अनुज बार-बार यही सोचेगा कि वह अनुपमा को कैसे बताए कि आध्या उसे अपनी पार्टी में नहीं देखना चाहती है।

छोटी के लिए केक बनाएगी अनुपमा
वहीं अगले दिन सुबह अनुपमा आध्या के लिए केक बनाएगी और साथ ही रेस्तरां जाने के लिए अपनी तैयारी भी करेगी। तब अनुज आकर उसकी मदद करेगा। इस बीच अनुपमा के पास यशदीप का कॉल आएगा और फिर अनुपमा केक बनाकर वहां से निकल जाएगी। अनुज अनुपमा को नहीं बता पाएगा कि आध्या उसे अपनी पार्टी में देखना नहीं चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+