Anupamaa: श्रुति की खुलेगी पोल-पट्टी, अनुपमा सरेआम करेगी ऐसा सवाल, शो में आएगा नया ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 22nd June: टीवी का पॉपलुर शो 'अनुपमा' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो में हर रोज कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अधिक शाह हाउस से जाते-जाते अनुज और अनुपमा को फिर साथ आने की सलाह देता है, जिस पर परिवार के कई लोग अपनी सहमती जताते हैं।
शाह हाउस में एंट्री करेगी श्रुति
शो के अपकमिंग एपिसोड में शाह हाउस में हल्दी का फंक्शन चल रहा होगा। इसी बीच श्पति की एंट्री होगी। श्रुति को देखकर अनुपमा और अनुज दोनों चौंक जाएंगे। शाह हाउस में कदम रखते ही श्रुति अनुज पर अपना हक जताने लगती है और गाल से गाल लगाकर उसे हल्दी लगाती है।

अनुज को हल्दी लगाएगी श्रुति
श्रुति वहां मौजूद सभी लोगों से अचानक आने के लिए माफी मांगती है लेकिन वनराज श्रुति को शाह हाउस में देखकर काफी खुश होता है। वह श्रुति का वेलकम करता है और अनुज और अनु पर तंज कसते हुए गाना भी गाता है। वहीं अनुज और श्रुति को साथ देखकर अनुपमा दुखी होती है और अकेले में जाकर खूब रोती है।
अनुज के सवाल का श्रुति देगी ऐसा जवाब
अनुज में शाह हाउस में श्रुति को देखकर शॉक्ड हो जाता है और उससे सवाल करता है कि वो यां क्यों आई। हालांकि थोड़ी देर बाद अपनी बात को घुमाकर वो कहता है कि उसे इंडिया आने में कोई परेशानी तो नहीं हुई। वहीं इस पर श्रुति कहती है- बॉडी में कोई पेन नहीं है बस दिल में दर्द है।
अनुपमा के सामने आएगा ये बड़ा सच
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के सामने श्रुति और फूड क्रिटिक के मिले होने का सच आ जाता है जिससे वह हैरान हो जाती है। सके बाद ट्रूथ एंड डेयर गेम में अनुपमा श्रुति से सवाल करेगी जिसे सुनकर वह घबरा जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications