Anupamaa Spoiler: पाखी और तोषू को उनकी औकात दिखाएगी अनुपमा, शो में होगा नया ड्रामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 21st September: टीवी के फेमस शो अनुपमा में इन दिनों जमकर ड्रामा चल रहा है। शो की कहानी लोगों को पसंद आ रही है। इन दिनों शो में दमदार मसाला देखने को मिल रहा है और अब ऐसा लग रहा है कि अनुपमा की खुशियों को किसी की नजर लगने वाली है।
सड़क पर आ गया था शाह परिवार
शो में अनुपमा और अनुज के पुनर्मिलन के बाद जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। मेकर्स अपने आने वाले एपिसोड्स में कई तरह के ट्विस्ट और टर्न जोड़ रहे हैं। फिलहाल शो से वनराज शाह गायब है। वहीं बिल्डर ने शाह परिवार को उनके घर से बाहर निकाल दिया है और वो लोग सड़क पर आ गए हैं।

तोषू और पाखी नखरे दिखाएंगे
इसके बाद अनुपमा और अनुज शाह परिवार के सदस्यों को आशा भवन ले जाते हैं, लेकिन तोषू और पाखी नखरे दिखाते हैं और अनुपमा उन्हें आशा भवन से बाहर निकाल देती है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोषू और पाखी होटल में रहते हैं लेकिन बिल देते समय उनका कार्ड ब्लॉक शो करेगा। ये देखकर दोनों परेशान हो जाएंगे। फिर दोनों मिलकर होटल से भागने का प्लान बनाएंगे।
अनुज और अनुपमा की रोमांटिक केमिस्ट्री
दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा के बीच में रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। दोनों पुरानी यादें ताजा करते हुए बाइक राइड पर जाएंगे। वहीं डिंपी बा से कहेगी कि उसे यहां नहीं रहना है, उसे जामनगर जाना है, लेकिन बा उसे मना करे देगी।
पाखी और तोषू धोएंगे बर्तन
अनुज और अनुपमा जिस होटल में खाना डिलीवर करने जाते हैं, वहीं पाखी और तोषू भी उनसे टकरा जाएंगे। इसके बाद अनु होटल के मैनेजर से पूछेगी कि क्या बात है। मैनेजर बताएगा कि दोनों अपना बिल नहीं दे पाए हैं इसलिए बर्तन धो रहे हैं। अनुपमा को दोनों पर खूब गुस्सा आएगा। वो दोनों को खूब खरी खोटी सुनाएगी और मैनेजर से कहेगी कि इनसे खूब काम करवाए।












Click it and Unblock the Notifications