Anupamaa Spoiler: दर्द में खुद को हिम्मत देगी अनुपमा, फिनाले में राही और माही के बीच होगी टक्कर
Anupamaa Serial Spoiler Alert 21st November: टीवी सीरियल अनुपमा में आए दिन नया हंगामा देखने को मिल रहा है। आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि शाह परिवार में बच्चों को लेकर एक-दूसरे से बहस छिड़ जाती है।
माही को सर्पोट करेंगे शाह परिवार के बच्चे
इसके बाद सभी बच्चे प्लान बनाते हैं कि अब वह फिनाले के लिए माही को सर्पोट करेंगे, जिससे सारे पैसे घर में आ जाएंगे। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही को बचाने की वजह से अनुपमा को काफी चोट लग जाएगी।

अनुपमा को लगेगी गंभीर चोट
जब अगले दिन फिनाले में जाने के लिए अनुपमा तैयार होने की कोशिश करेगी, तो उसे काफी दर्द होगा। दूसरी तरफ, शाह परिवार के सभी लोग माही को फिनाले में जाने से पहले अपना आर्शीवाद देंगे। साथ ही उसे बा और बाकी लोग दही-चीनी भी खिलाएंगे।
अनुपमा खुद को हिम्मत देने की कोशिश करेगी
वहीं दूर खड़ी राही ये सब देखकर इमोशनल हो जाएगी। इस बीच उधर अनुपमा भी खुद को हिम्मत देने की कोशिश करेगी और खुद से ही बोलेगी कि बच्चों का परफॉर्मेंस देखने जाना है क्योंकि माही को उसकी अनुड़ी चाहिए।
अनुपमा खुद को कमरे में कर लेगी बंद
भले ही राही को उसकी मां नहीं चाहिए लेकिन वो मम्मी को देखकर खुश होगी और उसने प्रेम से भी वादा किया था। इसके साथ ही जब अनुपमा बाहर नहीं आएगी, तो सभी बच्चे परेशान हो जाएंगे और उसे बुलाने के लिए चले जाएंगे। फिर उसके रूम के बाहर से भी सब अनु मां, अनु मां चिल्लाएंगे।
कॉम्पिटिशन में जाने से मना कर देगी अनुपमा
तभी अंदर से अनुपमा जवाब देगी- मैं ये कॉम्पिटिशन नहीं देख पाऊंगी। तुम लोग जाओ। इसके बाद सभी लोग कॉम्पिटिशन के लिए निकल जाएंगे। तब अनुपमा अपने रूम का दरवाजा खोलेगी और खिड़की से उन लोगों को देखकर काफी इमोशल होगी और उन्हें अपना आर्शीवाद देगी।












Click it and Unblock the Notifications