Anupamaa Spoiler: अनुज-अनुपमा की जिंदगी में आएगा तूफान, डिंपी को लेकर टीटू लेगा बड़ा फैसला

Anupamaa Serial Spoiler Alert 1st October: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज एक साथ होकर भी अलग हैं। अनुपमा अनुज से शादी के लिए हां नहीं करती है।

आध्या को खरी खोटी सुनाएगी डिंपी
दूसरी तरफ डिंपी और आध्या की लगातार बहस हो रही है। डिंपी बार बार आध्या को खरी खोटी सुना रही है। वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में डिंपी हद पार कर देगी। वह आध्या पर हाथ उठा देगी। वहीं अनुपमा अनुज को प्रपोज करेगी, लेकिन उनके बीच कुछ अपशगुन हो जाएगा। वहीं टीटू भी एक बड़ा फैसला लेगा।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

अनुपमा को समझाएंगे बापू जी
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा काम से बाहर जाएंगे, तब बापू जी डॉली को अपने घर जाने के लिए बोल देंगे, जिस पर ड्रामा होगा। दूसरी तरफ टीटू बार बार डिंपी को आशा भवन से चलने के लिए कहेगा और जब डिंपी नहीं मानेगी तो वो उसे छोड़कर जाने का फैसला लेगा।

आध्या पर हाठ उठाएगी डिंपी
तभी डिंपी के बॉल लग जाएगी और डिंपी गुस्से में आध्या पर हाथ उठा देगी। इस मौके पर अनुज बीच में आकर डिंपी को रोक देगा और उसे खूब खरी खोटी सुनाएगा। बदले में डिंपी आध्या को श्रॉप देकर चली जाएगी।इसके बाद बापू जी अनुपमा को समझाएंगे और उसे अनुज से शआदी करने के लिए कहेंगे।

अनुज-अनुपमा को ताने देंगे तोषू और पाखी
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा भी अनुज के बारे में सोचेगी और फिर उसके लिए तैयारी करेगी। वह अनुज को अकेले में मिलने के लिए बुलाएगी और वहां पर उसे रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करेगी। दोनों साथ में डांस करेंगे और क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इस मौके पर अनुपमा घुटने के बल बैठकर अनुज को प्रपोज करेगी।

क्या अनुपमा से फिर शादी करेगा अनुज?
इसके बाद अनुज थाली पीट पीटकर आशा भवन में अपनी और अनुपमा की शादी की बात बताएगा लेकिन यहां पर भी तोषू, पाखी और डॉली उन्हें ताने देने लगेंगे। तीनों ही उन्हें उम्र का ज्ञान देंगे, तब किंजल तीनों को घर से निकल जाने के लिए बोल देगी और अनुपमा उन्हें घूर-घूरकर देखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+