Anupamaa: अनुपमा को होगा वनराज पर शक, शाह हाउस में होगी टीटू के मां की एंट्री
Anupamaa Serial Spoiler Alert 1st July: टीवी का फेमस शो अनुपमा इस समय अपने बेहतरीन टर्न्स और ट्विस्ट्स के साथ लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। ये शो टीआरपी के लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। शो दर्शकों को काफी अच्छा लग रहा है। इस समय सीरीयल में डिम्पी और टीटू की शादी का ट्रेक चल रहा है। साथ ही वनराज नया प्लान भी रच रहा है।
डिंपी-टीटू की हो रही है शादी
शो में इस समय खुशियों का माहौल है। घर में डिंपी और टीटू की शादी हो रही है। जहां एक तरफ अब सब लोग खुश है, वहीं वनराज बड़ा प्लान बना रहा है। वनराज नहीं चाहता है कि डिंपी और टीटू की शादी हो। ऐसे में वो प्लान बनाता नजर आएगै। हालांकि वनराज के प्लान को अनुपमा खराब कर देगी।

अनुज-अनुपमा का होंगे रोमांटिक
शो के अपकमिंग एपिसोड में फिर एक बार अनुज और अनुपमा का रोमांटिक मूमेंट देखने को मिलेगा। हालांकि अनुपमा फिर भी अनुज को श्रुति के पास जाने के लिए ही कहेगी। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को वनराज पर शक होगा। हालांकि वह पता नहीं कर पाएगी की वनराज क्या प्लान बना रहा है।
टीटू की मां लेगी शाह हाउस में एंट्री
अपकमिंग एपिसोड में डिंपी और टीटू की शादी को तुड़वाने के लिए वनराज एक औरत को घर लेकर आएगा और वह औरत कोई और नहीं बल्कि टीटू की मां होगी। वनराज खुद टीटू की मां को शाह हाउस में लेकर आएगा और शादी रुकवा देगा। इसी दौरान टीटू की मां अपने बेटे को लेकर चौंका देने वाले खुलासे करती नजर आएगी।












Click it and Unblock the Notifications