Anupamaa: 'अनुपमा' में होने वाला है नया तमाशा, तोषू और पाखी को आशा भवन से बाहर निकालेगी अनु
Anupamaa Serial Spoiler Alert 19th September: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जोरदार ड्रामा चल रहा है। शो की कहानी पूरी तरह से पलट गई है। शो में दिखाया जा रहा है कि वनराज शाह भाग गया है और शाह परिवार सड़क पर आ गया है।
अनुपमा में होने वाला है नया तमाशा
शाह परिवार में पहले सब प्रोपर्टी में अपने हिस्से के लिए लड़ रहे थे, लेकिन अब सभी लोग अनुज और अनुपमा के साथ आशा भवन में रहने को मजबूर हो गए हैं। बिल्डर ने शाह परिवार के लोगों को घर से निकाल दिया है। फिलहाल शो में नया तमाशा होने वाला है।

वनराज शाह को कोसेगी अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा और अनुज शाह परिवार के लोगों के बारे में बात करेंगे। इस दौरान अनुपमा वनराज शाह को जमकर कोसेगी और बोलेगी कि काश उसके पास इतना सब होता कि वह सबकी परेशानी दूर कर देती।
मीनू सागर को तोषू की तरफ से सॉरी बोलेगा
पहले तो अनुज अनुपमा की बात सुनेगा और फिर उसे डांटेगा। इसके बाद तोषू अपनी अकड़ सागर को दिखाएगा। तब मीनू बीच में आएगी। वहीं तोषू दोनों का राज अनुपमा के सामने खोलने की धमकी देगा। इस दौरान पहले मीनू सागर को तोषू की तरफ से सॉरी बोलेगी, लेकिन फिर उसे किस करके गुडनाइट बोलकर भाग जाएगी। मीनू का ये अंदाज देख सागर हैरान हो जाएगा।
पाखी और तोषू को आशा भवन से निकालेगी अनुपमा
शो में दिखाया जाएगा कि रात को सभी लोग सोने की कोशिश करेंगे, लेकिन नंदिता की बेटी की रोने की आवाज से पाखी भड़क जाएगी और तमाशा करेगी। तोषू भी पाखी का साथ देगा। अनुपमा बिना किसी की सुने आगे आएगी और दोनों को सीधा आशा भवन से बाहर निकाल देगी। इस दौरान अनुपमा अपने बेटे तोषू और बेटी पाखी को खूब खरी-खोटी भी सुनाएगी लेकिन दोनों की आंखों में शर्म नहीं होगी।
कोई नहीं करेगा पाखी और तोषू की मदद
पाखी और तोषू भी दोस्तों का टशन दिखाकर आशा भवन से चले जाएंगे लेकिन थोड़ी देर में ही दोनों को अकल आ जाएगी। पाखी और तोषू की मदद करने कोई भी दोस्त नहीं आएगा। इस वजह से उन्हें बाहर बारिश में भीगना पड़ेगा। दूसरी तरफ अनुपमा आशा भवन में शाह परिवार के बाकी लोगों को धमकी देगी उन्हें बाहर निकालने की बात करेगी।












Click it and Unblock the Notifications