Anupamaa: तोषू को सबक सिखाने के लिए वापस लौटेगी काव्या, भाई अंकुश को धमकी देगा अनुज
Anupamaa Serial Spoiler Alert 13th September: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना के फेमस शो अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं।
शो में हो रही है पुराने किरदारों की वापसी
शो कि टीआरपी को टॉप पर बनाए रखने के लिए मेकर्स कहानी में नया मोड़ लेकर आ रहे हैं। साथ ही पुराने किरदारों की वापसी भी हो रही है। अब तक शो में वनराज शाह की बहन डॉली की वापसी हो चुकी है। साथ ही अनुज के बड़े भाई अंकुश की वापसी भी हो चुकी है।

भाई अंकुश को खरी खोटी सुनाएगा अनुज
शो में इस समय तोषु अपने पिता की जगह लेने पर तुला हुआ है। वहीं अनुज अब अपनी कंपनी को दुबारा खड़ा करेगा। शो के अपकमिंग एपिसोड मे दिखाया जाएगा की अनुज अपनी कंपनी जाएगा। वह देखेगा कि सब कुछ डूब रहा है। साथ ही अंकुश ने उसके घर से लेकर पूरी कंपनी तक पर कब्जा कर लिया है। वह अंकुश के पास जाएगा और उसे खरी-खोटी सुनाएगा।
अनुज भाई अंकुश को देगा धमकी
अनुज अपने भाई को ये भी बताएगा कि आध्या जिंदा है जिसे सुन अंकुश के होश उड़ जाएंगे। अनुज, अंकुश को धमकी देते हुए बोलेगा कि ये सारी संपत्ति उसकी है और वह जल्द उससे ये सब वापस लेकर रहेगा।
तोषु की लंका लगाएंगी बा
दूसरी तरफ बा तोषु की लंका लगाती नजर आएंगी। वह उसे बोलेंगी कि ये घर मेरा है और मैं तेरा राज यहां चलने नहीं दूंगी। शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा की तोषू, काव्या की बेटी माही को शाह हाउस से बाहर निकाल देगा जिसके बाद माही रोते-रोते अनुपमा के पास आएगी और बोलेगी की उसे कहीं नहीं जाना है। वो सबके साथ रहना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications