Anupamaa Spoiler: अनुपमा की पाई-पाई चुकाएगी आध्या, जल्द खुलेगा प्रेम का राज
Anupamaa Serial Spoiler Alert 13th November: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अनुपमा आध्या को मनाने की कोशिश कर रही है लेकिन घर में हर वक्त कोई न कोई तमाशा हो रहा है।
माही और आध्या में होगी बहस
ऐसे में आध्या का गुस्सा फूटता जा रहा है। बीते एपिसोड में माही आध्या को खूब सुनाती है, जिसके बाद अनुपमा दोनों को डांटती है। लेकिन अब आध्या की भड़ास अनुपमा पर निकलेगी। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा के सामने इस बात का खुलासा हो जाएगा कि आध्या उसे अकेले छोड़कर सालों पहले क्यों भाग गई थी।

अनुपमा पर फूटेगा आध्या का गुस्सा
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि माही की कड़वी बातें सुनने के बाद आध्या तीखे गोलगप्पे खाएगी लेकिन प्रेम उसे ज्यादा खाने नहीं देगा। इसके बाद दोनों घर आ जाएंगे। दरवाजे पर अनुपमा उसे लेट आने पर टोकेगी, तो आध्या भड़क जाएगी और वह अनुपमा के सामने इस बात का खुलासा करेगी कि वह सालों पहले उसे छोड़कर क्यों भागी थी।
आध्या और प्रमे के पेट में होगा दर्द
आध्या अनुपमा को बताएगी कि कैसे वह अपनी बेटी को जेल भेजना चाहती थी। अनुपमा आध्या की बातें सुनकर हैरान हो जाएगी। वहीं, आधी रात को आध्या और प्रेम दोनों का पेट दर्द होगा और माही-अनुपमा दोनों का ध्यान रखेंगी।
टैलेंट कंपटीशन में हिस्सा लेगी आध्या
दूसरी तरफ अंश टैलेंट कंपीटिशन के बारे में घर में सबको बताएगा तो सभी बच्चे फॉर्म भरने लग जाएंगे। आध्या भी फॉर्म भरेगी ताकि वह अनुपमा के पैसे चुका सके, लेकिन वह इस बात का खुलासा किसी के सामने नहीं करेगी। इस मौके पर अनुपमा सभी बच्चों को समझाएगी कि कैसे उन्हें 10 लाख इनाम के पीछे नहीं लेकिन अपने टैलेंट के लिए कंपटीशन में हिस्सा लेना चाहिए।
खुल जाएगा प्रेम का बड़ा राज
इसके बाद प्रेम के पास खलनायक नाम से फोन आएगा जिस वजह से प्रेम भी कंपटीशन में हिस्सा लेने का फैसला करेगा। शो के आने वाले दिनों में अनुपमा के सामने प्रेम का राज खुल जाएगा और वह हैरान हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications