Anupamaa: सुधांशु पांडे के बाद अब ये एक्ट्रेस छोड़ सकती हैं 'अनुपमा', सामने आया ये बड़ा सच

Anupamaa Madalsa Sharma: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल 'अनुपमा' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। लोगों को शो में जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं ये शो इस समय एक बड़ी वजह के चलते चर्चा में बना हुआ है। दरअसल सुधांशु पांडे ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया है।

सुधांशु पांडे ने अनुपमा को कहा अलविदा
सुधांशु पांडे इस शो में वनराज शाह के किरदार में नजर आते थे। उन्होंने खुद वीडियो में खुलासा किया है कि वह शो छोड़ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना ये वीडियो शेयर किया है। सुधांशु पांडे के शो से बाहर होने के बाद अब ऐसी अफवाहें हैं कि मदालसा शर्मा उर्फ ​​काव्या ने भी अनुपमा शो छोड़ दिया है।

Madalsa Sharma

मदालसा शर्मा भी छोड़ सकती हैं शो
आपको बता दें कि मदालसा शर्मा पिछले कुछ समय से शो से दूर हैं। हालांकि उन्होंने टाइम्स नाउ से बात की और खुलासा किया कि वह शो से नहीं जा रही हैं। उन्होंने बस कुछ दिनों का ब्रेक लिया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा है और वह इसका हिस्सा हैं। हालांकि वह इस पर ज्यादा बात नहीं कर सकती हैं।

सुधांशु शर्मा ने दर्शकों से मांगी माफी
जानकारी के अनुसार सुधांशु पांडे ने अचानक शो छोड़ने के लिए अपने फैंस से माफी मांगी है और कहा है कि वह जल्द ही अलग किरदारों के साथ टीवी पर वापसी करेंगे। उन्होंने अपने फैंस से भी उसी तरह उनका सपोर्ट करने के लिए कहा जैसे उन्होंने इतने सालों तक किया है।

'अपने सभी फैसले भगवान पर छोड़ दिए हैं'
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है सुधांशु पांडे को उनके रवैये और राजनीति की वजह से इस शो से निकाला गया है। हालांकि एक्टर ने कहा है कि उन्होंने अपीन मर्जी से ये शो छोड़ा है। अब वो कुछ और करना चाहते हैं। एक्टर ने आगे कहा है कि उन्होंने अपने सभी फैसले भगवान पर छोड़ दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+