Anupamaa: समर के जाने के बाद 'अनुपमा' में दिखेगा जबर ट्विस्ट, बदल जाएगी प्रेग्नेंट डिंपी की लाइफ और फिर....
Anupamaa Serial Twist: टीवी का फेमस शो अनुपमा में इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। ये सीरीयिल घर घर में पॉपुलर है और टीआरपी के मामले में भी ये नंबर वन पर है। इस समय सीरियल के शाह परिवार पर गम के बादल छाए हुए हैं। दरअसल समर की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में आ गया है। वहीं सीरियल की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली यानी अनुपमा अपने लाडले बेटे को खोने का दर्द सहन नहीं कर पा रही है। वहीं प्रेग्नेंट डिंपी की भी हालत भी खराब है। दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा के बीच दूरियां बढ़ने लगी हैं।
'अनुपमा' में दिखेगा दमदार ट्विस्ट
आपको बता दें कि टीवी के फेमस सीरियल अनुपमा में एकसाथ कई ट्विस्ट नजर आने वाले हैं। अनुज की क्लब में सोनू नाम के शख्स के साथ लड़ाई होती है। इसके बाद सोनू गुस्से में अनुज पर गोली चला देता है और समर अनुज को बचाने के लिए वो गोली खुद के ऊपर ले लेता है। ऐसे में समर की मौत हो जाती है। इस घटना के बाद से वनराज अनुज को समर की मौत का जिम्मेदार मान रहा है। इसी कारण से अनुपमा भी अनुज से नाराज नजर आ रही है।

शो में इस शख्स की होगी री-एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल में अनुपमा और अनुज का तलाक भी हो सकता है। खबर है कि शो में निर्मित यानी ऋषभ जायसवाल की दोबारा से एंट्री हो सकती है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बात सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि सीरियल में निर्मित इससे पहले तक डिंपी के पहले पति के रोल में नजर आ रहे थे। डिंपी और निर्मित की लव मैरिज हुई थी लेकिन डिंपी के साथ हुए एक हादसे के बाद निर्मित उसे अकेला छोड़ देता है और उस से तलाक ले लेता है। निर्मित के जाने के बाद समर ही डिंपी को संभालता है और दोनों में प्यार हो जाता है।
वनराज-अनुपमा की हो सकती है शादी
आने वाले एपिसोड में दिखेगा कि वनराज, अनुज और अनुपमा के साथ बेहद अपमानजनक व्यवहार करता है। इस समय फैंस अनुपमा पर भी जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं और उन्हें उनके लिए जहरीला बता रहे हैं। जब अनुज अनु से बात करने के लिए शाह के घर पहुंचता है, तो वनराज उसके साथ बुरा बर्ताव करता है। कहा जा रहा है कि अनुज और अनुपमा का तलाक हो सकता है और बा अनुपमा को वनराज से शादी करने को मजबूर कर सकती है। अब ये आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि शो में समर की मौत के बाद क्या कुछ बदल जाता है।












Click it and Unblock the Notifications