Anupama: क्या पाखी के बाद शुरु होगी समर की लव स्टोरी? कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
अनुपमा की नई शुरुआत के साथ ही उनके घर की कहानी में भी जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। जहां एक तरफ समर अपनी नई गर्लफ्रेंड से टकराएगा, वहीं पाखी एक लड़के को दिल दे बैठेगी।
मुंबई, 4 जून: पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' रोजाना दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है। सीरियल में अकसर नए-नए ट्विस्ट आते रहते हैं, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट बनी रहती है। अनुपमा की शादी हो चुकी है। हालांकि, अभी तक उनकी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन अनुज के एक फैसले ने अनुपमा को अंदर से हिला कर रख दिया है। अनुज और अनुपमा समंदर किनारे सैर करने जाते हैं। इस दौरान अनुज अनु को गोद में लेने का फैसला करता है। इस बात को सुनते ही अनुपमा अंदर से हिल जाती है। ये तो रही अनुज-अनुपमा की बात। इसके अलावा अनुपमा के परिवार में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसके बाद सबकुछ बदलने वाला है।

'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुज के फैसले के बाद अनुपमा थोड़ी उदास हो जाती है। अनुपमा कहती है कि दादी बनने की उम्र में वो मां नहीं बन पाएगी।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि समर अनुपमा से मिलने के लिए कपाड़िया हाउस चला जाएगा। यहां समर अपनी मां की जगह अपनी नई गर्लफ्रेंड से टकरा जाएगा। इसके बाद समर की जिंदगी की प्यार भरी शुरुआत होगी। नई गर्लफ्रेंड के आते ही समर नंदिनी को भूल जाएगा।
समर ही नहीं बल्कि घर का कोई और सदस्य भी है, जिसकी जिंदगी में कोई आने वाला है। जी हां! समर के साथ-साथ पाखी की मुलाकात भी एक लड़के से होने वाली है। पाखी इस लड़के को अपना दिल दे बैठेगी। हालांकि, ये लड़का एंट्री लेते ही पूरे शाह परिवार की नींद उड़ा देगा। बताते चलें कि अनुपमा शादी के बाद अनुज के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहीं हैं। अनुपमा की नई शुरुआत के साथ ही उनके घर की कहानी में भी जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications