Anupama Spoiler Alert: क्या वापस लौट आएगी आध्या? सड़क पर आ जाएगा वनराज शाह

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिलता है। अनुज से वापस मिलने के बावजूद भी अनुपमा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब आने वाले एपिसोड में अनुज की बेटी आध्या की वापसी होने वाली है।

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में फैंस को कई सारे नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। आध्या की याद में परेशान अनुज को अब राहत की सांस मिलेगी। जी हां शो में आप देखेंगे कि अनुपमा बाजार में घूमते हुए आध्या को देख लेंगी। ये देखकर उनके होश उड़ जाएंगे।

anupama

आध्या को देखने के बाद अनुपमा उनका पीछा करती हैं। लेकिन जैसे ही आध्या को इस बात की भनक लगी तो वह वहां से गायब हो जाती हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद अनुपमा को आध्या नहीं मिलती। इस बारे में जब अनुपमा अनुज को बताती हैं तो उन्हें राहत की सांस मिली। उसके बाद वह निर्णय लेते हैं कि कैसे भी करके अपनी बेटी को ढूंढ लेंगे।

इन सबके अलावा एपिसोड में अनुपमा अपने एनजीओ के बाहर मीनू से कई सारी बातें करती हैं। वो दोनों एक दूसरे को गले भी लगाती हैं। लेकिन जैसे ही वनराज वहां पहुंचते हैं तो सड़क पर खूब तमाशा होता है। इतना ही नहीं वनराज आशा भवन को आग लगाने की भी धमकी देता है। इसके बाद वनराज मीनू को गुस्से में शाह हाउस लेकर जाते हैं और उन्हें अनुपमा से ना मिलने की चेतावनी देते हैं।

अब अनुपमा की आगे की कहानी में दिखाया जाएगा कि आध्या को अपने पिता अनुज की बीमारी के बारे में पता चलता है और वह उनसे मिलने के लिए आश्रम पहुंचती है। वहीं दूसरी तरफ वनराज जो अनुपमा का एनजीओ डुबाने में लगे हैं उन्हें करोड़ों का नुकसान हो सकता है। दरअसल, एक डील की वजह से वनराज का दिवालिया होने वाला है। खैर अब आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+