को-स्टार ऋतुराज की मौत से 'अनुपमा' को लगा झटका! पोस्ट शेयर कर बोलीं- सर आपने तो कहा था कि...
Rupali Ganguly condolences to Rituraj Singh: अनुपमा में पिछले कई दिनों से काम कर रहे ऋतुराज सिंह की मौत हर किसी के लिए सदमा है। एक दमदार एक्टर के अचानक यूं चले जाने से सिनेमा जगत को गहरा दुख पहुंचा। ऐसे में हर कोई इस खबर को सुनकर हैरान है। अब शो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।
रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर ऋतुराज सिंह के निधन की खबर सुनकर पोस्ट साझा किया। एक्ट्रेस को अपने कोस्टार के जाने का कितना दुख है, ये बात उनकी पोस्ट पढ़कर साफ समझ में आ रहा है।

अनुपमा फेम रुपाली ने लिखा- आपके साथ स्क्रीन शेयर करना एक सम्मान की बात थी... जैसे एक उत्साही छात्र को एक शिक्षक से अपना पसंदीदा विषय सीखने को मिला, जिसने कई अन्य लोगों को पढ़ाया है, मुझे बहुत खुशी हुई... आपने कहा था कि आपने मेरा काम देखा है और फिर भी मैं आपको यह साबित करना चाहता था मैं टेलीविजन के उन दिग्गजों में से एक के बगल में खड़े होकर फ्रेम में अपनी जगह बना सका, जिन्हें मैंने बड़े होते हुए देखा था...
उन्होंने आगे कहा कि हमारे सीन्स के बाद आपकी मुस्कान और आपके प्रोत्साहन के शब्द मेरे लिए एक रिपोर्ट कार्ड की तरह थे... लेकिन सीखने के लिए और भी बहुत कुछ था सर...












Click it and Unblock the Notifications